समाचार

उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म दिवस पर हुई धर्म प्रभावना : मनाया वासुपूज्य भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव


सकल दिगंबर जैन समाज ताजगंज के तत्वावधान में दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन 17 सितंबर को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म अनंत चतुर्दशी महापर्व एवं श्री वासुपूज्य भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महापर्व के दसवें एव अंतिम दिन सौभाग्यशाली भक्तों ने अतिशयकारी भगवान पारसनाथ का अभिषेक किया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। सकल दिगंबर जैन समाज ताजगंज के तत्वावधान में दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन 17 सितंबर को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म अनंत चतुर्दशी महापर्व एवं श्री वासुपूज्य भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महापर्व के दसवें एव अंतिम दिन सौभाग्यशाली भक्तों ने अतिशयकारी भगवान पारसनाथ का अभिषेक किया। पंडित सिद्धम जैन शास्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष अर्घ्य अर्पित कर उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म एवं वासुपूज्य भगवान का पूजन संपन्न किया।

पूजन के मध्य में श्रावक-श्राविकाओं ने निर्वाण काण्ड का वाचनकर वासुपूज्य भगवान के समक्ष 12 किलो का निर्वाण लाडू अर्पित किया। पंडित सिद्धम जैन शास्त्री ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हर इंसान को ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना चाहिए। वासना और पाखंड से मन को कभी भी विचलित नहीं होने देना चाहिए।

नारी में माता,बहन का आदर लाना व्यवहार ब्रह्मचर्य है। हमें उत्तम ब्रह्मचर्य का पालन करके अपनी आत्मा में रमन करना चाहिए,सांय 7:00 बजे से संगीतमय में प्रभु पारसनाथ की मंगल आरती की गई रात्रि 8:00 बजे से ताजगंज बालिका मंडल द्वारा नाटक का मंचन किया गया| मंदिर के महामंत्री संजय बाबू जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के समापन पर श्रीजी की रथयात्रा एवं कलशाभिषेक महोत्सव का आयोजन 18 सितंबर को दोपहर 1:00 से किया जाएगा*इस अवसर पर संजय जैन, संजयबाबू जैन उत्सव जैन,मधुर जैन, विजय योगेश जैन,मीरा जैन,ऋतु जैन,स्वाति जैन,अनुराधा जैन,मिनी जैन,पूनम जैन,रेशी जैन समस्त ताजगंज जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page