समाचार

उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म दिवस : जैन श्रद्धालुओं ने किया वासु पूज्य भगवान का पूजन


निकटवर्ती श्री दिगंबर जैन मंदिर लार मे पर्यूषण पर्व मनाया जा रहा है। पर्व के दसवें एवं अंतिम दिन मंगलवार को दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम ब्रह्मचर्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर श्रीजी का अभिषेक, शांति धारा व पूजन कर कई धार्मिक कार्यक्रम किए गए। पढ़िए मुकेश जैन की रिपोर्ट…


टीकमगढ़। निकटवर्ती श्री दिगंबर जैन मंदिर लार मे पर्यूषण पर्व मनाया जा रहा है। पर्व के दसवें एवं अंतिम दिन मंगलवार को दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम ब्रह्मचर्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर श्रीजी का अभिषेक, शांति धारा व पूजन कर कई धार्मिक कार्यक्रम किए गए।एवं वासुपूज्य भगवान का निर्वाणकल्याणक महोत्सव मनाया गया।

शांतिधारा करने का महा सौभाग्य चंदकुमार हेमंत जैन प्रिंस जैन को मिला। पंडित कलमकुमार शास्त्री ने उत्तम ब्रह्मचर्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हर इंसान को ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना चाहिए। वासना और पाखंड से मन को कभी भी विचलित नहीं होने देना चाहिए।

नारी में माता, बहन का आदर लाना व्यवहार ब्रह्मचर्य है। हमें उत्तम ब्रह्मचर्य का पालन करके अपनी आत्मा में रमन करना चाहिए। पर्युषण पर्व के समापन पर दोपहर मे श्री जी का भव्य शोभयात्रा निकली गई।जैन सुमति कला मंडल का दिव्यघोष अपनी अनुपम छटा बिखरे रहा था। बड़ी संख्या महिला पुरुष एवं पाठशाला के बच्चे मौजूद रहे। इस मौके पर मुकेश जैन, राजेश जैन, विजय विशारद, पुष्पेंद्र जै,न नरेंद्र जैन, वीरेन्द्र जैन सम्मिलित हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page