समाचार

बद्रीनाथ धाम के पट खुले दर्शन को उमड़े जैन श्रद्धालु: आचार्यश्री प्रसन्न सागर जी के सानिध्य में हुए प्रथम दर्शन 


आचार्य श्री अंतर्मना प्रसन्न सागर संसघ के मंगलमय सानिध्य में बद्रीनाथ धाम के रविवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में खुले। इस मंगलकारी अवसर पर बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। इंदौर से पढ़िए, राजेश दद्दू की यह खबर…


इंदौर। आचार्य श्री अंतर्मना प्रसन्न सागर संसघ के मंगलमय सानिध्य में बद्रीनाथ धाम के रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में 5.45 बजे खुल गए। इस मंगलकारी अवसर पर जैन श्रद्धालुओं में दर्शनों के लिए होड़ लगी हुई है। मंदिर जी के पट खुलने के बाद प्रथम दर्शन करने का सौभाग्य दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मेन परिवार के मुकेश रश्मि बाकलीवाल, राजेंद्र डॉ. शशि सोनी परिवार को मिला।

इस अवसर पर महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन इंदौर रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, कीर्ति पांड्या सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे। समाजजनों की ओर से सातिशय पुण्य की अनुमोदना की गई एवं विश्व प्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र बद्रीनाथ तीर्थ की वंदना करने के लिए भी बधाई दी गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page