इंदौर। ललितपुर जैन समाज ने जैन एकता के साथ जैन समाज की गरिमा बढ़ाई। नवनिर्वाचित ललितपुर नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन को इंदौर जैन समाज ने बधाई दी। समाजजनों ने कहा कि जब सकल जैन समाज एकजुट होकर एकता के साथ सामाज के व्यक्ति के साथ खड़े होकर निजी स्वार्थों को छोड़कर समाज बंधु का समर्थन करता है तो उससे व्यक्ति की ही नहीं बल्कि सकल भारत वर्ष की जैन समाज का सिर ऊंचा उठ जाता है।
राजेश जैन दद्दू ने कहा कि आज ललितपुर जैन समाज ने एकता का परिचय देकर पूरे जैन समाज ने सोनाली जैन को नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष के पद पर जिताकर भारत वर्ष के जैन समाज को गौरवान्वित किया। दद्दू ने कहा कि सोनाली नहीं जैन समाज की एकता की जीत है। इस जीत पर जैन राजनीतिक चेतना मंच के अध्यक्ष सुभाष काला, विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, जिन शासन एकता संघ के मयंक जैन एवं जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेंद्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, हंसमुख गांधी, टीके वेद, प्रदीप गंगवाल एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल रेखा जैन श्रीफल, महिला परिषद् की चेअर पर्सन मुक्ता जैन आदि समाजजनों ने इस जीत को जैन समाज की जीत बताया और बधाई दी।













Add Comment