दिगंबर जैन सामाजिक संसद, विश्व जैन संगठन और राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ समस्त जैन समाज से निवेदन करता है कि जैन समाज की धरोहर एचएनडी हॉस्टल पुणे को बचाने के लिए समग्र जैन समाज आगे आए। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। दिगंबर जैन सामाजिक संसद, विश्व जैन संगठन और राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ समस्त जैन समाज से निवेदन करता है कि जैन समाज की धरोहर एचएनडी हॉस्टल पुणे को बचाने के लिए समग्र जैन समाज आगे आए। विश्व जैन संगठन एवं राष्ट्रीय जिन शासन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं अध्यक्ष मयंक जैन ने समाज से आह्वान करते हुए कहा कि एकता के साथ समाज की धरोहर को बचाने की जिम्मेदारी हम सभी समाज जन की है। यह समय एकजुटता दिखाने का है
ददू ने कहा कि सेठ हीराचंद नेमचंद हॉस्टल पुणे की बिक्री के विरोध में 27 अक्टूबर सोमवार को सुबह 11 बजे कमिश्नर कार्यालय पर समग्र जैन समाज द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा। सभी समाज जन से निवेदन समाज की धरोहर को बचाने के लिए अवश्य सुबह 10.45 पर कमिश्नर कार्यालय पर उपस्थित हों।













Add Comment