समाचार

मुनिश्री सुधासागर महाराज ससंघ की जैन समाज करेगा अगुवाई : राजघाट में मुनि संघ का होगा 24 फरवरी को होगा प्रवेश 


मुनि सुधासागरजी महाराज ससंघ की ललितपुर जिले के राजघाट में अगुवाई होगी। जिसकी तैयारियों में जैन समाज की स्वयंसेवी संस्थाए जुटी हुई हैं। मुनिसंघ के सानिध्य में ग्राम लागौन में विमानोत्सव का आयोजन है। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। मुनि सुधासागरजी महाराज ससंघ की ललितपुर जिले के राजघाट में अगुवाई होगी। जिसकी तैयारियों में जैन समाज की स्वयंसेवी संस्थाए जुटी हुई हैं। मुनिसंघ के सानिध्य में ग्राम लागौन में विमानोत्सव का आयोजन है। जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया महामंत्री डॉ. आकाश जैन ने बताया कि मुनिश्री सुधासागर महाराज का उप्र की सीमा राजघाट पर 24 फरवरी को प्रातः 7 बजे पदविहार करते हुए प्रवेश होगा। जिनकी अगुवाई ललितपुर जैन समाज के श्रेष्ठीजन करेंगे। मुनिसंघ पदविहार करते हुए ग्राम लागौन पहुंचेंगे। जहां निकटवर्ती जैन समाज द्वारा अगुवाई एवं मुनि संघ की आहारचर्या होगी। मुनिसंघ की सामायिक के उपरांत विमानोत्सव की शोभायात्रा नगर में प्रभावना पूर्वक निकाली जाएगी। जिसकी तैयारियों को लेकर स्वयंसेवी संस्थाए जुटी हुई हैं।

आगामी 4 मार्च से सतोदय तीर्थ पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा

मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने बताया कि तीर्थचक्रवर्ती मुनि सुंधासागर महाराज को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ द्वारा उत्तरप्रदेश में राजकीय अतिथि के रूप में सम्मान दिया है। यह पहला अवसर है जब ललितपुर में जैन संत को प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है। तीर्थचकवर्ती मुनि श्री ससंघ 25 फरवरी को पदविहार करते हुए सतोदय तीर्थ सेरोन के लिए विहार करेंगे। सतोदय तीर्थ के अध्यक्ष सतीश जैन बजाज एवं महामंत्री सिंघई मनोज जैन के अनुसार मुनि संघ के सानिध्य में आगामी 4 मार्च से सतोदय तीर्थ पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महामहोत्सव का आयोजन है।

यह समाजजन जुटे हैं तैयारियों में

मुनि संघ के पदविहार को लेकर ललितुपर जैन समाज के श्रेष्ठी जन सिंघई शीलचंद अनौरा, अनिल जैन अंचल, राजेन्द्र जैन थनवारा, अखिलेश गदयाना, सनत खजुरिया, सीए सौरभ जैन, आनन्द जैन बबीना, विजय जैन लागौन, संजीव जैन सीए जितेन्द्र जैन, जयंत जैन, अजय जैन जखौरा, मुकेश जैन, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जिनेन्द्र जैन डिस्को, ब्रजकिशोर जैन एडवोकेट आनंद जैन साइकिल, मनोज जैन रंगमहल, संजय जैन रसिया, रवि जैन चुनगी, अमित जैन सरार्फ, वीणा जैन, अनीता मोदी, सिलोचना जैन समेत अनेक प्रमुखजन सक्रिय है और व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page