समाचार

21 अक्टूबर को जैन समाज मनाएगा भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव: शासन नायक भगवान महावीर स्वामी की पूजा-अर्चना एवं निर्वाण लाडू चढ़ाने के होंगे विशेष कार्यक्रम 


नगर के दिगंबर जैन मंदिरों में वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी की पूजा-अर्चना एवं निर्वाण लाडू चढ़ाने के विशेष कार्यक्रम 21 अक्टूबर को होंगे। इस दिन भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव मनाया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। नगर के दिगंबर जैन मंदिरों में वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी की पूजा-अर्चना एवं निर्वाण लाडू चढ़ाने के विशेष कार्यक्रम 21 अक्टूबर को होंगे। इस दिन भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव मनाया जाएगा। विश्व वंदनीय जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का 2552 वां निर्वाण उत्सव पूरे भारत में बड़े ही भक्ति भाव से मनाए जाने को लेकर अपार उत्साह है। इस अवसर पर नगर के 125 से अधिक जिनालयों में भगवान महावीर स्वामी जी का निर्वाण महोत्सव मनेगा। शहर के विभिन्न दिगंबर जैन मंदिरों में पूजा-अर्चना के विशेष आयोजन होंगे। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि भगवान महावीर की संगीतमय पूजा-अर्चना के बाद मंत्रोच्चार के साथ भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान का 2552 वां निर्वाण महोत्सव बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। उत्तरपुराण में आचार्य गुणभद्र स्वामी ने लिखा है कि 15 अक्टूबर 527 बीसीई कार्तिक कृष्ण अमावस्या स्वाति नक्षत्र के उदय होने पर भगवान महावीर ने सुप्रभात की मंगल बेला में अघातिया कर्माें को नष्ट कर निर्वाण प्राप्त किया था।

उस समय दिव्यात्माओं ने भगवान महावीर प्रभु की पूजा भक्ति की और अत्यंत दीप्तिमान जलती प्रदीप पंक्तियों के प्रकाश में आकाश तक को प्रकाशित करती हुईं पावापुरी नगरी सुशोभित हुई। उसी समय से प्रतिवर्ष भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव अत्यंत आनंद श्रद्धा पूर्वक और उत्साह उमंग के साथ पूजा अर्चना मनाया जाता है और निर्वाण लाडू चढ़ाया जाता है। इसके बाद दीपावली मनाई जाती है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page