समाचार

विद्यामृत मंगल कलश की स्थापना में उमड़ा जैन समाज: कलश यात्रा में लगे भगवान के जयकारे 


श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री सौम्यसागर जी महाराज एवं मुनि श्री निश्चल सागर जी महाराज का विद्यामृत मंगल कलश की स्थापना की गई। सर्वप्रथम श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से सुंदर कलश यात्रा निकली। जिसमें महिलाएं और पुरुष सिर पर कलश रखकर छिपीटोला से निर्मल सदन के लिए पहुंचे। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री सौम्यसागर जी महाराज एवं मुनि श्री निश्चल सागर जी महाराज का विद्यामृत मंगल कलश की स्थापना की गई। सर्वप्रथम श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से सुंदर कलश यात्रा निकली। जिसमें महिलाएं और पुरुष सर पर कलश रखकर छिपीटोला से निर्मल सदन के लिए पहुंचे। जहां मुनि श्री सौम्या सागर जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम के चित्र का अनावरण मुंगावली समाज ने किया तथा दीप प्रज्वलन विदिशा समाज ने किया। सभा का मंगलाचरण संस्कृत संस्थान की महिला मंडल ने किया। मुनि श्री को देश के कोने-कोने से आए मुंगावली, अशोकनगर, ग्वालियर, सागर, आगरा समस्त लोगों ने मुनि श्री को श्री श्रीफल भेंट किया। मुनिश्री को शास्त्र भेंट और पाद प्रक्षालन योगेंद्र जैन खेकड़ा वालों ने किया।

इन्होंने की आचार्यश्री विद्यासागर जी की पूजा 

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की पूजा श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी, श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर निर्माण कमेटी, आगरा दिगंबर जैन परिषद, लोकोदिया तीर्थ कमेटी, निर्मल नवयुवक जैन सेवा समिति, एनसीसी क्लब, नमस्ते शासन,श्रवण संस्कृति महिला मंडल, संस्कृत संस्थान महिला मंडल, सृष्टि मंगलम महिला मंडल, श्री पारसनाथ महिला मंडल ने की। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की अष्टदद्रव से पूजा की गई। प्रथम मंगल कलश स्थापित करने का सौभाग्य वीरेंद्रकुमार, मुन्नालाल, शैलेशकुमार आनंद जैन, नीतू जैन छिपीटोला परिवार को प्राप्त हुआ। द्वितीय कलश स्थापित करने का सौभाग्य छीपीटोला महिला मंडल को प्राप्त हुआ, तीसरा कलश स्थापित करने का सौभाग्य एनसीसी क्लब छिपीडोला को प्राप्त हुआ, चौथा कलर्स हीरालाल बेनाडा, पांचवां कलर निर्मल मोढया परिवार को प्राप्त हुआ।

मुनिश्री सौम्यसागर जी ने दिया मंगल उद्बोधन 

मुनि श्री सौम्यसागर जी महाराज ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि आज आज बहुत मंगल दिन है छिपीटोला समाज द्वारा सामूहिक रूप से कार्य किया गया है। जब कभी हम सामूहिक रूप से कोई दान आदि करते हैं तो उसका पुण्य भी सामूहिक रूप से बढ़ जाता है। आज छिपीटोला समाज की महिला मंडलों ने और नवयुवकों ने सामूहिक रूप से जो दान की प्रतिक्रिया की है। वह प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जगदीशप्रसाद जैन, सुनील जैन, राकेश जैन, मनोज बाकलीवाल, राजेश जैन, अशोक जैन, श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोजकुमार जैन बल्लो, मुरारीलाल जैन, अनिल फौजी, अक्षय जैन, अमित जैन, प्रताप जैन, विमल अंकल, रमेशचंद जैन ,संजीव जैन, राजीव जैन, दीपक जैन, हेमंत जैन, मोहित जैन और मीडिया प्रभारी दिलीप जैन आदि उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page