समाचार

आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा : तीर्थचक्रवर्ती मुनि सुधासागर ससंघ की अगवानी को लेकर जैन समाज उत्साहित


जैन संत तीर्थचक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ससंघ के ललितपुर नगर आगमन को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा नगर को तोरणद्वार, बैनर और पोस्टरों से सुसज्जित किया गया है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


ललितपुर। जैन संत तीर्थचक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ससंघ के ललितपुर नगर आगमन को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा नगर को तोरणद्वार, बैनर और पोस्टरों से सुसज्जित किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 मार्च को प्रातः 7 बजे मुनि श्री सुधासागर महाराज अपने संघस्थ साधुओं के साथ ज्ञानोदय तीर्थ से विहार करते हुए नेहरू महाविद्यालय मार्ग पहुंचेंगे, जहां दिगंबर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में जैन समाज द्वारा उनकी भव्य अगवानी की जाएगी। इसके बाद शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से मवेशी बाजार, आजाद चौक, घंटाघर चौक, तुवन चौराहा होते हुए वर्णी कॉलेज चौराहा से अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंचेगी, जहां मुनि श्री धर्मसभा को संबोधित करेंगे।

अगवानी को लेकर जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, धार्मिक आयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन ‘रिंकू’, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, मनोज जैन (बबीना), अजय जैन गंगचारी सहित श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, अनिल जैन अंचल, राजेंद्र जैन थनवारा, अक्षय अलया, संजीव जैन (ममता स्पोर्ट), जिनेंद्र जैन (डिस्को), संजीव जैन (सीए), नरेंद्र जैन ‘छोटे पहलवान’, अरविंद जैन (ऑप्टिशियन), धन्यकुमार जैन एड., संजय रसिया और नरेंद्र जैन ‘छोटे पहलवान’ सहित अनेक प्रमुख लोग सक्रिय हैं। महिला मंडल ने भी जुलूस की अगवानी को लेकर भव्य तैयारियां की हैं।

गौरतलब है कि मुनि श्री सुधासागर महाराज के सानिध्य में 28 मार्च से देवोदय तीर्थ देवगढ़ एवं शांतोदय तीर्थ जहाजपुर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन भी प्रस्तावित है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page