समाचार

जैन समाज ने बडौत की दुर्घटना को लेकर आर्थिक सहायता की मांग कीः पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने योगीजी को पत्र लिखा 


प्रयागराज में हुई दुखद 30 लोगों की मृत्यु पर भाजपा ने तुरंत मुआवजे की घोषणा कर दी और परसों बड़ौत में हुई जैन समाज के आधिकारिक रूप से 07 लोगों की दुखद मृत्यु और करीब 70 से अधिक लोग इसमें घायल हुए हैं। उनके इलाज और मुआवजे की घोषणा अभी तक उत्तर प्रदेश शासन ने नहीं की है। इस बाबत जैन समाज की ओर से पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन, आदित्य ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी को पत्र लिखकर आर्थिक सहायता की मांग की है। इस पत्र की प्रति उन्होंने प्रधानमंत्री को भी भेजकर उनका ध्यान इस ओर आकृष्ट किया है। पढ़िए धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू की यह पूरी खबर…


इन्दौर। परसों प्रयागराज में हुई दुखद 30 लोगों की मृत्यु पर 25-25 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा कर दी और बड़ौत में हुई जैन समाज के आधिकारिक रूप से 07 लोगों की दुखद मृत्यु और करीब 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उनके इलाज और मुआवजे की घोषणा अभी तक उत्तर प्रदेश शासन ने नहीं की है। जैन समाज की ओर से पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन, आदित्य ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी को पत्र लिखकर आर्थिक सहायता की मांग की है।

योगीजी ने केवल दुःख प्रकट किया

पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री ने अपने पत्र में योगीजी को लिखा कि आपके द्वारा बडौत में भी जैन समाज के सात श्रद्वालुओं की दुःखद मृत्यु पर शोक जताया गया लेकिन शोक संप्तत परिवार को मुआवजे के भुगतान की कोई घोषणा नहीं की गयी। इन परिवारों को भी मुआवजा दिया जाता तो ज्यादा उचित होता। परिवार कुछ राहत की सांस लेते। बडौत में सत्तर से अधिक घायल अद्धालुओं को अपना इलाज निजी अस्पतालों में करवाना पड़ा। इन घायलों को इलाज में बड़ी धनराशि अपनी ओर से खर्च करना पड़ी। अपेक्षा है कि सरकार मृतकों के परिवार को और घायलों को मुआवजे के भुगतान पर सहानुभूति पूर्वक विचार करे।

संगम हादसे में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें

महाकुंभ में संगम तट पर हुए हादसे में 30 लोगों की मौत एक दुखद घटना हुई। सरकार ने मृतकों के परिवार को 25-25 लाख रूपये का मुआवजा देकर राहत देने की कोशिश की है। वहीं घायलों को भी मुआवजा दिया जाता तो बेहतर होता। हादसे की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक कमेटी में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो अपेक्षा की जाती है कि उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

प्रधानमंत्री को भी पत्र की प्रतिलिपि प्रेषित की

पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने माननीय प्रधानमंत्री महोदय, भारत सरकार, नई दिल्ली को भी आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु सादर पत्र प्रेषित किया है। वहीं राष्ट्रीय सतर पर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किए जाने हेतु केन्द्र सरकार से निवेदन किया है।

पुलिसकर्मियों ने मानवता धर्म निभाया 

बड़ौत में हुए हादसे में पुलिसकर्मियों द्वारा मानवता का धर्म निमाते हुए घायलों की भरपूर सहायता की और उनके जीवन की रक्षा की। ऐसे पुलिस कर्मी प्रशंसा और पारितोषक के हकदार है।

पुलिसकर्मियों को सम्मानित किये जाने का अनुरोध

प्रदीप जैन द्वारा आगे पत्र में कहा गया हैं हमारा अनुरोध है कि जिन पुलिसकर्मियों ने घायलों की सहायता की है उन्हें राज्य स्तर पर उचित इनाम दिया जाना चाहिए एवं राष्ट्रीय सतर पर उन्हें सम्मानित किए जाने हेतु केन्द्र सरकार को संस्तुति करना बाहिए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page