समाचार

श्रीफल न्यूज का आज का ईवनिंग बुलेटिन: जैन समाज ने धूमधाम से मनाया महावीर निर्वाण महोत्सव

श्रीफल जैन न्यूज की इवनिंग बुलेटिन में आपका स्वागत है। मैं हूं रेखा रेखा जैन। सबसे पहले भगवान महावीर के निर्वाण कल्याण और गौतम गणधर के केवलज्ञान की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं…….तो चलिए शुरुआत करते हैं आज की बड़ी खबरों की….


 

1====================================

लोकेशन – नवग्रह ग्रेटर बाबा,इंदौर

रिपोर्टर कमलेश जैन

अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के सानिध्य में नवग्रह दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र ग्रेटर बाबा परिसर में भगवान महावीर का अभिषेक, शांतिधारा की गई। इसके बाद निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया । नरेन्द्र शकुंतला, अनुराग वेद परिवार ने भगवान की शांतिधारा की। लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य सुभाष, हितेश,रितेश कासलीवाल परिवार,कमलेश टीना, संजय रेखा जैन ने प्राप्त किया। इस मौके अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि भगवान महावीर के जीवन में उतारने वाला ही परमात्मा बन सकता है।

2===============================================

 

लोकेशन – सनावद

रिपोर्टर – सन्मति जैन

श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पंचामृत अभिषेक के साथ निर्वाण लड्डू गणिनी आर्यिका सरस्वती माताजी जी सानिध्य में भूप्रेंद्र लश्कर परिवार सहित समाज जनों ने चढ़ाया। इसी के साथ सुपार्श्वनाथ मंदिर एवं श्री खंडेलवाल आदिनाथ छोटा जैन मंदिर, श्रीमन्दिर जिनालय , महावीर जिनालय सहित पोदनपुर, णमोकार धाम, मोरटक्का सहित सिद्धवरकूट जी में भी लाड़ू चढाया गया। इस अवसर पर माता जी अपने प्रवचन में दीपावली पर्व का महत्व बताया।

3===============================================

लोकेशन – महरौनी, ललितपुर

रिपोर्टर – राजीव सिंघई मोनू

उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर के महरौनी स्थित श्री शांतिनाथ जिनालय में भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समाज जनों में निर्वाण लाडू चढ़ाया। निर्वाण लड्डू चढ़ाने से पहले भगवान महावीर की पूजन अष्ट द्रव्य से की गई और फिर निर्वाण काण्ड पढ़ कर निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया ।

4===============================================

लोकेशन – सलूंबर

रिपोर्टर – ब्रह्मचारी नमन जटाले

मुनि अपूर्व सागर जी महाराज, मुनि अर्पित सागर महाराज के सानिध्य में सलूंबर दिगंबर जैन समाज ने थर्माकोल के द्वारा पावापुरी की रचना की गई। इस रचना के समक्ष निर्वाण काण्ड बोलकर भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक पर निर्वाण लड्डू समाज के श्रावक श्राविकाओं द्वारा चढ़ाया गया।

5=========================================

लोकेशन कांच मंदिर इंदौर

रिपोर्टर नकुल पाटोदी

103 वर्षों की परम्परा का निर्वाह करते हुए कांच मंदिर इतवारिया बाजार,इंदौर में भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक पर अभिषेक और निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया । इस परम्परा का प्रारंभ सर सेठ हुकमचंद चंद जी द्वारा स्थापित की गई थी। आज निर्वाण लड्डू नकुल पाटोदी, विमल पहाडिया, अशोक जैन , विजय कासलीवाल, प्रकाश जैन , राजकुमार जैन , रीषभ जैन , योगेन्द्र बडजात्या, देवेन्द्र पाटोदी, कमलेश कासलीवाल, अमित कासलीवाल द्वारा चढ़ाया गया ।

आज के लिए इतना ही। कल पुनः इसी समय आप से मुलाकात होगी। आप के पास भी जैन धर्म से संबंधित कोई भी खबर संबंधित हो तो हमें 9460155006 अवश्य भेजें

जय जिनेन्द्र

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page