समाचार

जैन बैंकर्स फोरम द्वारा ओमाश्रय सेवाधाम में सघन वृक्षारोपण : पर्यावरण रक्षा के साथ गौसेवा भी की


जयपुर स्थित अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम द्वारा 5 अगस्त को मुहाना ग्राम के ओमाश्रय सेवाधाम में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 100 से अधिक फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। गौशाला में गायों को चारा भी खिलाया गया और सेवाधाम में निवासरत असहायजनों की सेवा व्यवस्था की सराहना की गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट….


अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम, जयपुर द्वारा जयपुर से 20 किलोमीटर दूर मुहाना ग्राम स्थित ओमाश्रय सेवाधाम में पर्यावरण संरक्षण हेतु सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना ही नहीं, बल्कि समाज को सेवा व संवेदना से जोड़ना भी था।

फोरम के सचिव सुनील काला ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में सेवानिवृत्त न्यायाधीश दीपक माहेश्वरी और पूर्व एम.डी. ज्ञानेंद्र जैन विशिष्ट अतिथि रहे। सेवाधाम के संचालक यशपाल यश ने सभी का पारंपरिक ग्रामीण पेय “छाछ” से आत्मीय स्वागत किया।

फोरम के कार्याध्यक्ष पदम जैन बिलाला ने बताया कि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में अशोक मित्तल और सुकेश काला का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सेवाधाम के कार्यकर्ताओं ने पहले से ही खड्डे, खाद, पानी आदि की व्यवस्था की थी। यज्ञ स्थल के चारों ओर गोलाकार तरीके से अशोक, मीठा नीम, अमरूद, नींबू, आम, अनार आदि के 100 से अधिक पौधे लगाए गए।

गौशाला में जाकर गायों को चारा भी खिलाया

फोरम के मुकेश पांड्या, राजेंद्र ठोलिया और अक्षय जैन ने बताया कि महिला व पुरुष सदस्यों ने वहाँ स्थित गौशाला में जाकर गायों को चारा भी खिलाया। सेवाधाम के संचालक ने बताया कि वहां लगभग 60 असहाय, रोगी व लावारिस जनों को नियमित भोजन, नाश्ता, दवाएं व ड्रेस आदि उपलब्ध कराए जाते हैं। पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी सेवाधाम द्वारा ली गई। अंत में सेवाधाम के कार्यकर्ताओं का जैन बैंकर्स फोरम ने सम्मान कर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में राजीव पांड्या, नरेंद्र सेठी, तारा चंद गोधा, सुरेश जैन, राजेंद्र पंड्या, जितेंद्र जैन, हेमराज जैन, एस के जैन, डी सी जैन, वीणा जैन, इंदु पांड्या, लखन, राधे उन्हाले सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page