समाचार

सलूंबर में होगा जैन ज्योतिष का समस्या समाधान: 21 जुलाई को किया जाएगा आयोजन 


आचार्य श्री विहर्ष सागर जी का 2025 का चातुर्मास धर्म नगरी सलूंबर में होने जा रहा है। इसके तहत 20 जुलाई रविवार को मंगल कलश स्थापना की जाएगी। 21 जुलाई को ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद रवि जैन गुरु दिल्ली द्वारा जैन ज्योतिष समस्या समाधान कार्यक्रम किया जाएगा। सलूंबर से पढ़िए, यह खबर…


सलंूबर। आचार्य श्री विहर्ष सागर जी का 2025 का चातुर्मास धर्म नगरी सलूंबर में होने जा रहा है। इसके तहत 20 जुलाई रविवार को मंगल कलश स्थापना की जाएगी। 21 जुलाई को आदिनाथ चैनल फेम, दुबई, अबू धाबी नेपाल में सम्मानित ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद रवि जैन गुरु दिल्ली द्वारा जैन ज्योतिष समस्या समाधान कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से आरंभ होगा। अखिल भारतीय जैन ज्योतिषाचार्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जैन गुरुजी दिल्ली को आचार्य श्री विहर्ष सागर जी द्वारा 2017 में भव्यतीभव्य कार्यक्रम में 5000 से अधिक जनसमूह के बीच ‘विहर्ष ज्योतिष रत्न’ की उपाधि से अलंकृत किया गया था। कार्यक्रम में आप स्वयं जान सकते हैं कि क्या आप मांगलिक है, अपनी कुंडली से जाने कब होगा आपका भाग्य उदय, स्वयं देखें कुंडली में कालसर्प दोष और उसका निवारण साथ ही अन्य ज्योतिषी जिज्ञासाओं का समाधान भी जैन आगम द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर लकी ड्रॉ के माध्यम से रवि जैन गुरुजी से निःशुल्क कुंडली विश्लेषण का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। इस अवसर पर सुरेंद्रकुमार जैन ज्योतिषाचार्य सलूंबर, डॉ.सुमेर चंद जैन प्राकृताचार्य दिल्ली, पं. राजेंद्र प्रसाद जैन ज्योतिषाचार्य उदयपुर, मीनाक्षी जैन ज्योतिषाचार्य उदयपुर, सुशील कुमार जैन ज्योतिषी दिल्ली, जगदीश प्रसाद जैन शिक्षाविद दिल्ली, शिवानी जैन शिक्षाविद दिल्ली, गजेंद्र जैन पटवा धरियावद भी उपस्थित रहेंगे। मंच संचालन डीके जैन दिल्ली करेंगे। कार्यक्रम का निर्देशन बाल ब्रह्मचारी रीना दीदी करेंगी। इस कार्यक्रम के आयोजक मुनि संघ सेवा समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज सलूंबर हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page