समाचार

सलूंबर में हुआ जैन ज्योतिष का समस्या समाधान कार्यक्रम : कुंडली के माध्यम से जाने भाग्योदय,दोष निवारण उपाय 


आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज का चातुर्मास राजस्थान की धर्म नगरी सलूंबर में हो रहा है। इसके अंतर्गत रविवार को चातुर्मास मंगल कलश स्थापना का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न हिस्से से लगभग 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद मुनि संघ सेवा समिति सलूंबर के तत्वावधान में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद रवि जैन गुरुजी दिल्ली द्वारा जैन ज्योतिष समस्या समाधान का आयोजन किया गया। सलूंबरसे पढ़िए, यह खबर…


सलूंबर। आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज का चातुर्मास राजस्थान की धर्म नगरी सलूंबर में हो रहा है। इसके अंतर्गत रविवार को चातुर्मास मंगल कलश स्थापना का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न हिस्से से लगभग 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद मुनि संघ सेवा समिति सलूंबर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आदिनाथ चैनल फेम, दुबई, अबू धाबी, नेपाल में सम्मानित विहर्ष ज्योतिष रत्न, ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद रवि जैन गुरुजी दिल्ली द्वारा जैन ज्योतिष समस्या समाधान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज ने कहा कि जैन ज्योतिष अनादि काल से है और ज्योतिष को अपना कर हर व्यक्ति लाभ ले सकता है।

जैन ज्योतिष का उल्लेख सभी जैन ग्रंथों में है। कार्यक्रम में मांगलिक, अपनी कुंडली से जाने कब होगा आपका भाग्य उदय, स्वयं देखें कुंडली में कालसर्प दोष और उसका निवारण, साथ ही अन्य ज्योतिषी जिज्ञासाओं का समाधान रवि जैन गुरुजी दिल्ली ने जैन आगम द्वारा किया। इस अवसर पर 5 विजेताओं को लकी ड्रॉ के माध्यम से रवि जैन गुरुजी से निःशुल्क कुंडली विश्लेषण का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार जैन ज्योतिषाचार्य सलूंबर, डॉ.सुमेर चंद जैन प्राकृताचार्य दिल्ली, पं राजेंद्र प्रसाद जैन ज्योतिषाचार्य उदयपुर, सुशीलकुमार जैन ज्योतिषी दिल्ली, शिवानी जैन शिक्षाविद दिल्ली, राजेश जैन दिल्ली, पंडित लोकेश जैन गनोड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

तथा आयोजकों ने सभी का तिलक माला शॉल के साथ स्मृति चिन्ह से स्वागत सम्मान किया। मंच संचालन डीके जैन दिल्ली ने किया। अखिल भारतीय जैन ज्योतिषाचार्य परिषद को औरवाडिया सलूंबर में चातुर्मास के लिए विराजित मुनि श्री विश्व विजय सागर जी एवं विशुभ सागर जी महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। औरवाडिया समाज ने भी परिषद के सभी पदाधिकारी का स्वागत सम्मान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page