समाचार

जयपुर में मंगलवार से शाश्वत अष्टानिका महापर्व आयोजन: 225 से अधिक मंदिरों में होगी विशेष पूजा अर्चना


शाश्वत पर्व अष्टानिका महापर्व मंगलवार से होगा । तिथि वृद्धि के कारण इस बार यह कार्यक्रम नौ दिवसीय होगा । पूजा अर्चना के विशेष आयोजन होंगे जिसमें सिद्धचक्र महामण्डल, नन्दीश्वर विधान जैसे धार्मिक गतिविधियां होंगी । विस्तार से पढ़िए राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री और हमारे सहयोगी विनोद जैन ‘कोटखावदा’ की यह रिपोर्ट


जयपुर। शाश्वत पर्व अष्टानिका महापर्व मंगलवार,27 फरवरी से शुरू होगा जो मंगलवार,7 मार्च तक चलेगा। इस दौरान दिगम्बर जैन मंदिरों में प्रतिदिन विशेष पूजा अर्चना, मण्डल विधान, जैन संतों के प्रवचन,सायकांल महाआरती, भक्ति संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी । जैन धर्म के इस दूसरे बडे पर्व अष्टानिका महापर्व के मौके पर जयपुर के दिगम्बर जैन मंदिरों में नौ दिनों तक श्री सिद्ध चक्र महामण्ड़ल विधान पूजा एवं विश्व शांति महायज्ञ, श्री नन्दीश्वर महामण्ड़ल विधान पूजा,कल्पद्रुम महामण्डल विधान पूजा सहित सायकांल सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाएंगे। तिथि वृद्धि के कारण इस बार यह महापर्व 9 दिनों तक मनाया जाएगा । जयपुर के 225 से अधिक जैन मंदिरों में 9 दिनों तक लगातार धर्म की गंगा बहेगी । मंगलवार ,27 फरवरी को ध्वजारोहण एवं घट यात्रा से अष्टानिका महापर्व का शुभारंभ होगा। मंगलवार,7 मार्च को विश्व शांति महायज्ञ के साथ समापन होगा ।

क्यों मनाया जाता है शाश्वत अष्टानिका महापर्व

श्री जैन के मुताबिक वर्ष में तीन बार कार्तिक, फाल्गुन एवं आषाढ माह में मनाये जाने वाले इस पर्व की शुरुआत महासती मैना सुन्दरी द्वारा अपने पति श्रीपाल के कुष्ठ रोग निवारण के लिए की गई । आठ दिनों तक सिद्ध चक्र महामण्ड़ल विधान एवं तीर्थंकरों के अभिषेक जल(गन्धोदक) के छींटों से रोग समाप्त होने के कारण पिछले कई वर्षों पूर्व हुई। इसका जैन ग्रन्थों में काफी उल्लेख है ।

जयपुर में इन प्रमुख स्थानों में होंगे आयोजन

श्री जैन के मुताबिक महारानी फार्म स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पं.प्रद्दुम्न शास्त्री के निर्देशन में, अग्रवाल फार्म पर श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मीरा मार्ग पर वृहद स्तर पर, मुहाना मण्डी में श्री चिन्तामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पारस विहार में उपाध्याय उर्जयन्त सागर महाराज के सानिध्य में पं.सुरेन्द्र जैन सलूम्बर के निर्देशन में, सांगानेर थाना सर्किल पर श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर चित्रकूट कालोनी में मुनि पवित्रा नन्द, मुनि श्रद्धानंद महाराज ससंघ के सानिध्य में सिद्ध चक्र महामण्डल विधान होगा। श्याम नगर के वशिष्ठ मार्ग पर स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में गणिनी आर्यिका भरतेश्वरमति माताजी ससंघ के सानिध्य में नन्दीश्वर विधान का वृहद स्तर पर आयोजन किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page