समाचार

जैन जैनेत्तर समाज ने किया महामंत्र णमोकार का पाठ: जैन मित्र मंडल ने किया आयोजन


विश्व णमोकार दिवस पर समूचे विश्व में इसका पाठ किया गया। मुरैना में भी जीतो संस्था के माध्यम से इसका आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। महिला मंडलों ने प्रतियोगिताएं की। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। मुरैना से पढ़िए मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। संपूर्ण विश्व के साथ विश्व णमोकार दिवस के अवसर पर नगर में जैन मित्र मंडल के सानिध्य में सर्व बंधुओं ने महामंत्र णमोकर का वाचन विशेष आयोजन के साथ किया गया। जैन मित्र मंडल के मुख्य संयोजक सतेंद्र जैन खनेता एवं राजकुमार जैन कुथियाना ने बताया कि सर्व जैन संप्रदायों की सर्वमान्य संस्था जीतो आयोजित विश्व नवकार दिवस के अवसर पर जैन मित्र मंडल मुरैना ने नसियां जी जैन मंदिर मुरैना में विशेष कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री गिर्राज डंडोतिया ने भगवान महावीर स्वामी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। णमोकार महामंत्र वाचन समारोह में पूर्व मंत्री रघुराजसिंह कंसाना, सभासद ननि मुरैना गोपाल राजा दंडोतिया, विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष सुनील चावला, अग्रवाल महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता देवीराम उपाध्याय, हरिओम शर्मा, राजकुमार दंडोतिया, बालकृष्ण शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप शर्मा, उद्योगपति पवन जैन, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, टिकटोली अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, एडवोकेट पदमचंद जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप जैन, अभिषेक जैन टीटू ने सामूहिक महामंत्र वाचन में सहभागिता प्रदान की।

सामूहिक महामंत्र का वाचन किया
उल्लेखनीय है कि जैन समाज की सर्वमान्य अंतराष्ट्रीय संस्था जीतो ने 9 अप्रैल को विश्व के 108 देशों के साथ संपूर्ण भारत के प्रत्येक नगर में णमोकर महामंत्र पाठ का आयोजन किया। इसमें स्थानीय साधर्मी बंधुओं, माता बहनों एवं बच्चों ने भाग लेकर सामूहिक महामंत्र का वाचन किया। जिसमें जैन मित्र मंडल के सभी सदस्यगण, नसियां जी महिला मंडल, प्रज्ञावती महिला मंडल, सकल जैन समाज एवं नगर के अन्य समाज बंधु सम्मिलित हुए। कार्यक्रम पश्चात सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के मध्य में नसियाजी महिला मंडल ने खुला प्रश्नमंच कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page