समाचार

नववर्ष में सिहोनियाँ में उमड़ा जन सैलाब: विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों से नगर में उल्लास

 

क्षेत्र कमेटी के संरक्षक श्री आशीष जैन सोनू द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार नववर्ष के प्रथम दिन अतिशय क्षेत्र सिहोनियाँ जी में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा । आज अवकाश होने के कारण जैन धर्माम्बलियों के अतिरिक्त स्कूली छात्र-छात्राएं एवं अजैन श्रद्धालू भारी संख्या में सिहोनियाँ जी पहुचें ।

श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सिहोनियाँ जी में नववर्ष के पावन अवसर पर श्रावक श्रेष्ठि श्री हरीदास दीपककुमार जैन मुरेना की ओर से श्री 1008 शांतिनाथ विधान का आयोजन किया गया । विधान की समस्त क्रियाएं विधानाचार्य पंडित महेंद्र शास्त्री (सिहोनियाँ) ने सम्पन्न कराई । संगीतकार श्री शैंकी जैन एन्ड पार्टी फ़िरोजावाद ने अपनी संगीतमय स्वर लहरी से सभी को मंत्रमुग्ध किया ।

इस अवसर पर भोपाल सीएसपी श्री रोविन जी जैन, मुरेना डिप्टी कलेक्टर श्रीमती बन्दना जैन भी सपरिवार सिहोनियाँ जी दर्शनार्थ पधारे । आपने सपरिवार सिहोनियाँ जी में विधिपूर्वक पूजा अर्चना की ।

क्षेत्र कमेटी की तरफ से आशीष जैन सोनू, मनोज नायक, संजू जैन, अतुल जैन ने श्री रोविन जैन (सीएसपी भोपाल) का एवं श्रीमती कमलेश जैन, श्रीमती राखी जैन ने श्रीमती बन्दना जैन (डिप्टी कलेक्टर मुरेना) का पीत वस्त्र एवं तिलक लगाकर सम्मान किया ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page