समाचार

जैन समाज के चार दिवसीय आयात: निर्यात प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से -पूरे देश से शामिल होंगे युवा उद्यमी -आचार्य सुनील सागर महाराज का मिलेगा सानिध्य 


सारांश

श्रावक सेवा संस्था के तत्वावधान में दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में जैन बन्धुओं के लिए पहली बार चार दिवसीय विदेशी व्यापार कार्यशाला आयात -निर्यात प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो गुरुवार से शुरू होगा।


जयपुर- आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में जैन समाज द्वारा अनूठा कदम उठाया जाकर श्रावक सेवा संस्था के तत्वावधान में दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में जैन बन्धुओं के लिए पहली बार चार दिवसीय विदेशी व्यापार कार्यशाला आयात -निर्यात प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

अध्यक्ष पं.महावीर मनु जैन एवं मुख्य समन्वयक कमल बाबू जैन ने बताया कि आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में गुरुवार,9 फरवरी से रविवार,12 फरवरी तक आयोजित इस चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा के धाडूका सभागार में किया जाएगा।

परामर्शक विनोद जैन कोटखावदा एवं समन्वयक भाग चन्द जैन ने बताया कि गुरुवार,9 फरवरी को दोपहर में 1.00 बजे से शुरू होने वाले इस शिविर में प्रसिद्ध समाजसेवी राजीव जैन गाजियाबाद मुख्य अतिथि तथा समाजसेवी सुभाष पाटनी विशिष्ट अतिथि होंगे। मंगलाचरण,दीप प्रज्ज्वलन से शिविर का शुभारंभ होगा।

श्री जैन ने बताया कि जैन बन्धुओं को आयात -निर्यात सहित विदेश व्यापार के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी देने हेतु इंडियन इंस्टीट्यूट आफ फोरेन ट्रेड,भारत सरकार की टीम तथा एम डी पी डिविजन के प्रमुख डॉ राजेन्द्र प्रसाद शर्मा के निर्देशन में यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में विदेशी व्यापार से संबंधित सभी पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा प्राथमिक जानकारी साझा की जाएगी।

मीडिया प्रभारी वी बी जैन ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में रजिस्ट्रेशन हेतु –https//www.shravaksevasanstha.org पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। विस्तृत जानकारी हेतु

मोबाइल नम्बर 9137417696,9529888095 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

परामर्शक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि हुए इस प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ के मौके पर पं.महावीर मनु जैन,कमल बाबू जैन,भाग चन्द जैन, विनोद जैन कोटखावदा,वी बी जैन, शिखर चन्द कासलीवाल, मनीष बैद, सुनील बज,कमल जैन, सुरेश बज,रेखा पाटनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

पदमपुरा क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष सुधीर जैन एवं मानद् मंत्री हेमन्त सोगानी ने बताया कि पदमपुरा में प्रशिक्षणार्थियों हेतु आवास एवं भोजन की नि: शुल्क व्यवस्था रहेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page