डूंगरपुर.नीरव जैन। आदिनाथ कोटडिया मंदिर में श्री वीसाहुमड़ दिगंबर जैन संस्थान द्वारा प्रातः भव्य पंचामृत अभिषेक, सामूहिक शान्ति विधान एवं पद्मावती स्नान विधि कार्यक्रम वीसाहुमड़ समाज के लिए आयोजित किया गया। इसमें सौधर्म इन्द्र बनने का लाभ प्रदीप कुमार शांतिलाल लाल जी कोटडिया परिवार को मिला। यज्ञ नायक नीरव जैन बने एवं इन्द्र-इंद्राणी में चन्द्रकान्त कोटडिया परिवार, देवेन्द्र पाल कोटडिया परिवार, प्रेमकांत कोटडिया, महेन्द्र गांधी, दीपक कोटडिया, सनत गांधी, जगदीश कोठारी अहमदाबाद निवासी, कैलाश गांधी सलूम्बर निवासी, हसमुखलाल गांधी, नरेंद्र पाल कोटडिया परिवार के सदस्य बने।

संस्थान के सचिव अभिषेक ने बताया कि कार्यक्रम में पंडित नीलेश डेन्दू के सानिध्य में गाजे-बाजे के साथ किए गए पंचामृत में शांति धारा का लाभ चन्द्रकान्त परिवार ने लिया। पद्मावती स्नान विधि में अभिषेक एवं श्रृंगार का लाभ अंजना देवी शांतिलाल जी कोटडिया परिवार को मिला।

सभी इन्द्रों द्वारा हवन के साथ अनुष्ठान किया। समाज अध्यक्ष दिगपाल गांधी, सचिव विजय सेठ, रवि सेठ, राजेश डेन्दू, नितिन गांधी, अखिलेश गांधी, अर्पित डेन्दू, रौनक सेठ, अविचल कोटडिया, तेजेश कोटडिया, योगेश कोटडिया, विराग सेठ, सौरभ कोटडिया, धर्मेश गांधी, प्रकाश कोटडिया, महालक्ष्मी कोटडिया, प्रभा कोटडिया, आशा सेठ, दीपल जैन, साधना जैन, पुष्पा सेठ, जयश्री सेठ आदि उपस्थित रहे और व्यवस्था में सहयोग किया। स्वागत संस्थान अध्यक्ष नीरव जैन ने किया और आभार अखिलेश गांधी ने व्यक्त किया।













