
विमर्श गौरव अलंकरण के साथ पुरस्कार से अलंकृत हुए डॉ. श्रेयांस जी बड़ौत ने भिण्ड। जैन जगत के मूर्धन्य विद्वान, ओजस्वी वाणी के धनी , प्रखर वक्ता एवं अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन शास्त्रि-परिषद के यशस्वी अध्यक्ष, व्याख्यान वाचस्पति डॉ श्रेयांस कुमार जी जैन बड़ौत को भिण्ड नगर में आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज ससंघ सान्निध्य में विमर्श गौरव अलंकरण पुरस्कार से अलंकृत किया गया ।

विशाल जनसमूह के बीच मिले इस सम्मान से परिजन व समाज में हर्ष है । डॉ.जैन जी ने अप्पोदया टीका का संपादन किया है । डॉ साहब शास्त्री परिषद के अध्यक्ष के पद पर रहकर धर्म और समाज निरन्तर सेवा कर रहे हैं । उनकी इस उपलब्धि पर अनेक विद्वानों, शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां, शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1












