समाचार सम्मेदशिखर

सम्मेद शिखर पर जैन समाज के शिखर पुरुषों से संवाद: 25 दिसंबर को सकल जैन समाज का आंदोलन यथावत, शिखर जी पर फैसले की कोई अधिकारिक कोई सूचना नहीं मिली

श्रीफल जैन न्यूज़ संवाददाता कल काफी कुछ स्थितियां स्पष्ट हो गई क्या इसके बाद भी सम्मेद शिखर पर संकट को लेकर जयपुर में आंदोलन होगा ?

मनीष बैद, राजस्थान जैन महासभा – सिर्फ एक टीवी चैनल पर इस बारे में खबर प्रसारित की गई है । इसके अलावा जैन समाज के पास कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं है कि झारखंड सरकार ने अपना नोटिफिकेशन व आदेश वापस लिया है या नहीं । ये जैन समाज में भ्रम फैलाने वाली चीजें हैं । 25 दिसंबर को हर हाल में जयपुर में सकल जैन समाज, जिसमें दिगंबर और श्वेताबंर शामिल हैं । बड़ी संख्या में आंदोलन के लिए जयपुर की सड़कों पर होंगे । इसे बिल्कुल भी टाला नहीं जाएगा ।

श्रीफल जैन न्यूज़ संवाददाता – सम्मेद शिखर के इस पूरे घटनाक्रम पर आपका मत क्या है ?

मनीष बैद, राजस्थान जैन महासभा – ये हमारा शाश्वत तीर्थ है । जैन समाज के 24 में से 20 तीर्थंकरों से यहां महानिर्वाण को प्राप्त हुए हैं । इससे बड़ी जैन समाज के लिए और कोई बात नहीं हो सकती । ये हमारा सबसे बड़ा तीर्थ है । 27 किलोमीटर का ये पूरा पावन क्षेत्र है । जैन धर्मावलंबी बिना खाए-पिए इस पहाड़ी के दर्शन करते हैं , यहां तक की इस पर चढ़ाई भी नंगे पांव ही करते हैं । ये हमारे तीर्थंकरों की तपोभूमि है । ये पर्यटक स्थल कैसे हो सकता है ?

श्रीफल न्यूज़ संवाददाता सम्मेद शिखर पर अब क्या होना चाहिए ?

मनीष बैद, राजस्थान जैन महासभा – मेरा साफ मत है सम्मेद शिखर जी की सार-संभाल और विकास के लिए जैन पूरी तरह से सक्षम है । एक-एक पाई भी लगा देंगे मगर इसके संरक्षण में किसी तरह की कमी हम जैन कभी नहीं कर सकते । सम्मेद शिखर क्षेत्र में विकास और सार-संभाल के लिए जैन समितियां बनी है । वो अपना काम कर रही हैं । स्थानीय लोगों व आदिवासियों को यही समितियां गाइड करती आ रही हैं कि क्या करना है, क्या नहीं करना है । इसमें सरकार को घुसने की जरूरत नहीं है । पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक पर्यटन व आध्यात्मिकता सब का संरक्षण पूरी मेहनत, लगन और आस्था के साथ हो रहा है ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page