समाचार

भक्तामर से उपचार के लिए अनुष्ठान प्रारम्भ

आगरा। कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, डी ब्लॉक में विजयादशमी के पावन सिद्ध मूहर्त में चातुर्मास के लिए विराजित श्रमणी आर्यिका अर्हंश्री माताजी ससंघ के मंगलमय सानिध्य से भव्य भक्तामर महाकाव्य के 45 वें श्लोक की 11000 जापों की हुई साधना प्रारम्भ हुई। इसमें 150 से भी अधिक साधकों ने सर्व कार्य सिद्धी के लिए हवन मे आहुतियां दीं। इस अवसर पर आर्यिका अर्ह॔श्री माताजी ने इस काव्य के माध्यम से साधकों को भक्तामर हीलिंग सिखाना प्रारम्भ किया।

उन्होंने इसे करने के लिए ध्यान, साधना व सकारात्मक होने की सीख दी और कहा कि इस काव्य के माध्यम से सभी स्वयं स्वस्थ रहें और दूसरों को भी स्वस्थ रखें। भगवान के प्रथम अभिषेक का सौभाग्य नरेन्द्र जैन बल्केश्वर, शान्तिधारा एवं यज्ञनायक का सौभाग्य क्रमश: संजीव, संगीता बाकलीवाल परिवार मोतीकटरा, ललित जैन परिवार मारुति एस्टेट, विशाल जैन प्रीती जैन बड़जात्या परिवार मोतीकटरा, पारसबाबू जैन परिवार कमलानगर एवं राकेश जैन एव अलका जैन बजाज कमलानगर को मिला।

अनुष्ठान की व्यवस्था जगदीश प्रसाद जैन सम्पादक के निर्देशन में अनिल जैन एफसीआ, नरेश जैन लुहाडिया, अनिल रईस, समकित जैन, महेश जैन, अंकेश जैन, अभिषेक जैन, शुभम जैन आदि ने संभाली। इस अनुष्ठान के सभी विधि-विधान दिल्ली से आए विद्वान प्रतिष्ठाचार्य प.सचिन जैन शास्त्री ने करवाए। संगीत एवं स्वर शशि जैन पाटनी ने दिया। मंच संचालन मनोज बांकलीवाल के द्वारा किया गया। आज सांय 6.30 से गुरुभक्ति भक्तामर दीपअर्चना ( सौजन्य प्रियकारणी महिला मन्डल) व संगीतमय मंगल आरती का आयोजन होगा। गुरुवार को प्रात: 5.30 से पुन: अनुष्ठान प्रारम्भ हो जायेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page