समाचार सम्मेदशिखर

सम्मेद शिखर: जयपुर जैन समाज की मौन जुलूस,अल्बर्ट हाॅल से रवाना हो कर पूरे शहर में जाएगा

 

जयपुर । भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी, जैन श्वेताम्बर सोसायटी और राजस्थान जैन सभा जयपुर की ओर से आयेाजित यह विशाल मौन जुलूस 25 दिसम्बर को सुबह नौ बजे अल्बर्ट हाॅल से रवाना हो कर सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, छोटी, चैपड, किशनपोल बाजार, एमआई रोड, महावीर मार्ग होते हुए सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल पहुंचेगा और यहां धर्म सभा में परिवर्तित हो जाएगा।

 

 दिगंबर-श्वेताम्बर समाज की संयुक्त बैठक

पिछले दिनों जयपुर में दिगम्बर और श्वेताम्बर जैन समाज की संयुक्त बैठक में इस जुलूस को आयोजित करने का निर्णय किया गया था।

जुलूस में कोई नारेबाजी नहीं होगी, यह मौन जुलूस होगा और काली पट्टी बांध कर अंहिसक तरीके से समाज अपना विरोध प्रदर्शित करेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page