समाचार

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज रविवार को

ललितपुर। जैन मिलन मुख्य शाखा के तत्वावधान में कीर्तिशेष सेठ कैलाश चंद टडैया की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 02 अक्टूबर रविवार को भाग्योदय मेंडीकल प्रागण में किया जा रहा है। बुन्देलखंड के प्रथम एडोक्राइनोलोजिसट डा. अंशुल अग्रवाल एमडी, डीएम द्वारा ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड, हारमोन्स आदि की जांच एवं परीक्षण करेंगे।

जैन मिलन के अध्यक्ष मनोज चूडी, मंत्री अजय अलया, कोषाध्यक्ष अनुराग सिंधई एवं कार्यक्रम संयोजक विमल पारोल, अभिनन्दन कुम्हैडी, महावीर हिरावल, मुकेश पाली, संजय पाली आदि ने जनपदवासियों से दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक उपस्थित होकर अपना परीक्षण कराने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page