समाचार

जैन मांगलिक भवन का हुआ शिलान्यास

जैन मांगलिक भवन का हुआ शिलान्यास

 

जैनपुरी (समीर जैन)। प्राचीन श्री चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन कुआंवाला मन्दिर में परम पूज्य आचार्य श्री अतिवीर जी मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मांगलिक भवन का शिलान्यास विधि विधान पूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर डॉ. अजेश जैन शास्त्री ने सभी मांगलिक कार्य संपन्न कराईं। मुख्य शिलान्यास करने का सौभाग्य अजित जैन पंसारी परिवार को प्राप्त हुआ। अन्य सौभाग्यशाली परिवारों ने विभिन्न शिलाएं विराजमान कर पुण्यार्जन किया।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि अत्यंत पुण्यशाली व्यक्ति ही जिनायतन के निर्माण में अपना द्रव्य लगा पाते हैं। इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने जैन मांगलिक भवन के निर्माण में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

प्रबंधन समिति ने समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व अतिथियों का अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि आचार्य श्री अतिवीर जी मुनिराज के मंगल चातुर्मास निष्ठापन व पिच्छिका परिवर्तन समारोह का आयोजन वार्षिक रथयात्रा महामहोत्सव के अवसर पर आगामी 13 नवंबर को‌ अतिशय क्षेत्र नसियां जी में किया जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page