समाचार

प्रो.अनेकान्त राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सलाहकार बने: जैन दर्शन और प्राकृत भाषा के विद्वान हैं अनेकान्त


सारांश

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में प्रोफेसर अनेकान्त जैन की सलाहकार के रुप में नियुक्ति हुई है । विस्तार से पढ़िए यह ख़बर


श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ,नई दिल्ली के जैन दर्शन विभाग के आचार्य प्रो. अनेकान्त कुमार जैन जी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चैयरमैन ,वाइस चेयरमैन और अन्य सदस्यों को सलाह और सहयोग देने के लिए गठित एक कम्युनिटी लीडर पैनल में नामित किया गया है । यह जानकारी आयोग के प्रशासनिक अधिकारी ने एक कार्यालयी पत्र जारी करके दी है ।

राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके हैं प्रो.अनेकान्त

ज्ञातव्य है कि वाराणसी में राष्ट्रपति सम्मानित वरिष्ठ मनीषी प्रो फूलचंद जैन प्रेमी जी तथा विदुषी डॉ मुन्नीपुष्पा जैन के सुपुत्र प्रो अनेकान्त जैन दर्शन और प्राकृत भाषा के युवा विद्वान हैं । आप प्राकृत भाषा में प्रकाशित होने वाले प्रथम समाचार पत्र पागद भासा के संपादक है ।आप युवा राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं । आप NAAC ,Bengluru के peer team के कोऑर्डिनेटर हैं । आप अखिल भारतीय दिगंबर जैन विद्वतपरिषद ,शास्त्री परिषद के सम्मानित सदस्य तथा अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ की कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page