समाचार

अभिनंदनोदय तीर्थ महोत्सव में जैन आर्मी करेगी परेड: अयोध्यापुरी में करेंगे सैकड़ों इन्द्र-इन्द्राणी भक्ति


सारांश

ललितपुर के अभिनंदनोदय तीर्थ में अयोध्यापुरी बनाई गई है। अभिनंदनोदय तीर्थ महोत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। नवगठित जैन आर्मी का प्रदर्शन आकर्षण के केंद्र में रहेगा। समापन 5 फरवरी को भव्य गजरथ फेरी से होगा। राजीव सिंघई मोनू की पूरी रिपोर्ट।


ललितपुर। जैन तीर्थों का द्वार बुन्देलखण्ड की धर्मनगरी ललितपुर में आयोजित अभिनंदनोदय तीर्थ महोत्सव के आयोजनों को अतिभव्यता प्रदान करने स्वयंसेवी संगठन जुटे हुए हैं। महोत्सव के आयोजन स्थल अयोध्यापुरी में ध्वजारोहण पर जैन आर्मी द्वारा भव्य परेड के साथ ध्वज वंदन की तैयारियों में स्वयंसेवक जुटे हुए हैं। इस मौके पर नवगठित जैन आर्मी में गेस्ट आफ आनर, सलामी, संगीतमय शास्वत जैन ध्वजगीत, वलून टेन का आकर्षण रहेगा।

महामहोत्सव का शुभारम्भ 28 को घटयात्रा के साथ
मीडिया प्रभारी अक्षय अलया के अनुसार अभिनंदनोदय तीर्थ महामहोत्सव का शुभारम्भ 28 जनवरी को भव्य घटयात्रा के साथ होगा। 29 जनवरी को मुनि सुधासागर महाराज के पिच्छिका परिवर्तन के साथ विविध आयोजन सम्पन्न होंगे। समापन पर 5 फरवरी को भव्य गजरथ फेरी से होगा जिसमें दूरांचलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन सम्मिलित होंगे।

इनको सौंपी गई है कमान

मुनि सुधासागर महाराज के आशीर्वाद एवं ऐलक धैर्यसागर महाराज की प्रेरणा से गठित जैन आर्मी में सम्यक चारित्र सेना अधिकारी जैन एयर चीफ मार्शल विकास जैन, मार्शल डा. शुभम जैन, वाइस मार्शल विकास जैन, कमाण्डर डा. दीपक जैन, विंग कमाण्डर अभि जैन कुम्हैड़ी ग्रुप, कैप्टन सुयश जैन कुम्हैड़ी तथा अरहिंत रेजीमेंट लीडर आशीष छोटू, सिद्ध रेजीमेंट लीडर सौरभ जैन, आचार्य रेजीमेंट लीडर स्वानित मोहनी, उपाध्याय रेजीमेंट लीडर अर्पित जैन, साधू रेजिमेंट लीडर ऋषि जैन, सम्यकज्ञान सेना अधिकारी जैन एडमिरल विकास जैन, वाई एडमिरल सौरभ जैन, कैप्टन शैलेन्द्र जैन, वाइस कैप्टन सुधीर जैन, लेफ्टिनेंट श्रीश जैन, सैकेण्ड ले. मधुर जैन, सम्यक दर्शन सेना अधिकारी में जैन जनरल देवांश, बिग्रेडियर प्रतीक इमलया, मेजर अंकित, कर्नल स्पर्श जैन, जैन सार्जेंट विक्की मोहनी बनाए गए।

महोत्सव में ये संभालेंगे व्यवस्थाएं
महोत्सव में इन्द्र- इन्द्राणि महापात्र व्यवस्थाएं आकाश जैन भारत गैस, मनोज जैन बबीना, संजय मोदी, निर्मल जैन एड, पवन जैन, मयंक सौरभ जैन सीए, मुनि संघ सेवा व्यवस्था जैन सेवा समिति, जनकजननी वृद्धाश्रम, अमित प्रिय जैन, सुबोध जैन मंडावरा, कैलाश सर्राफ, अभय जैन पंकज जैन, वर्णिज जैन, अमानती सामान गृह जैन मिलन चन्द्रप्रभु, अनिल जैन मामा भांजा, अनिल जैन बाबा, जप व्यवस्था अखिलेश जैन गदयाना, भगवानदास कैलगुवा जिनेन्द्र जैन रजवारा, निर्मिल जैन खिरिया, अशोक जैन कैलगुवा, कमलेश पहलवान, सुनील जैन मंडवारी, कैलाश जैन बिल्ला, जिनेश्वरदास बुखारिया महरौनी, कल्याणचंद जैन बामौर, कुन्दन लाल रसिया, धर्मेन्द्र जैन महावीरपुरा, अशोक जैन घीवाले, कार्यालय प्रभारी राजकुमार मोदी, खिरिया महेन्द्र चौधरी कपूरचंद लागौन, विमल चंद पाह, प्रदीप जैन सतरवांस, गेंदालाल सतभैया, वीरेन्द्र जैन विद्रोही, आनंद जैन पंचमनगर, मीडिया प्रचार प्रसार अक्षय अलया, डा. हुकुमचंद पवैया, अजय जैन बरया, रवीन्द्र दिवाकर, राहुल जैन, अजय जैन सर्वोदय, विजय जैन कल्लू, संजीव जैन बजाज, शैलेन्द्र जैन पिंटू, राहुल कलरैया, राकेश अनौरा, अन्तिम जैन पारौल, सुनील जैन, अजित भारती, अनंत सराफ, मनोज जैन रंगमहल, मनोज कुमार, शैलेन्द्र जैन छप्पन, गौरव जैन टोनू, रवि चुनगी, ऋषभ सतभैया संभव सिंघई, भोजनशाला सामान्य गल्ला व्यापार मण्डल, नवीन गल्ला मण्डी अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा व मंगलवार भक्ताम्मर मण्डल, इन्द्र-इन्द्राणी विद्यासागर व्यायामशाला, वीरेन्द्र जैन रिंकू, पाय सौरभ जैन, विजय जैन, आनंद चौधरी, विजय जैन काफी, जिनेन्द्र जैन डिस्को
सुधीर जैन सेवनी, त्यागीव्रती जैन सेवा संघ, जगत जननी वृद्धाश्रम, श्रमणोपासक संघ, अमित जैन सैदपुर, अविनाश सिंघई गदयाना, शोध व्यवस्था ब्रह्मचारी मनोज भैया सीमा दीदी, जन्मकल्याणक मिष्ठान वितरण जैन शिक्षक समूह जितेन्द्र जैन राजू को सौंपी गई।

आर्यिका आदर्शमति ससंघ को श्रीफल अर्पित
मंगलवार को मध्यान्ह में आचार्य विद्यासागर महाराज संघस्थ आर्यिकारत्न आदर्शमति माता जी ससंघ को दयोदय गौशाला परिसर में दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, संयोजक प्रदीप सतरवांस, महेन्द्र मयूर, भगवानदास कैलगुवा, गैंदालाल सतभैया, शैलेन्द्र सिंघई, अनंत सराफ, डा. संजीव कडंकी, सुरेश बडैरा, अनीता मोदी, ममता मोहनी आदि ने अभिनंदनोदय तीर्थ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सान्निध्यता के लिए श्रीफल अर्पित किया।

मुनि सुव्रनाथ जैन मंदिर जैन पंचायत को सौंपा
नगर के बाईपास पर नवनिर्मित ज्ञानोदय नगर में मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से दिगम्बर जैन पंचायत समिति को समर्पित करते हुए श्रावक श्रेष्ठी राजेन्द्र कुमार सर्राफ ने मुनि श्री से आशीर्वाद ग्रहण किया। प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश ने बताया कि पुण्यार्जक परिवार ने भव्य पाषाण का मंदिर एवं चैबीसी जिनालय निर्मित करके उक्त निर्णय लिया। उनकी भावना है कि समाज के पुण्यार्जन से चैबीसी भगवान विराजित हों। दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने सर्राफ परिवार की पुण्य दानशीलता एवं भावों की अनुमोदना करते हुए सम्मानित किया। जैन पंचायत ने सर्वसम्मति से राजेन्द्र जैन सर्राफ व संजय जैन रसिया को मंदिर का प्रबंधक पद सौंपते हुए जिम्मेदारी सौंपी।

अखण्ड भक्ताम्मर व्यवस्था महरौनी जैन समाज को
मुनि सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से सन् 2012 से अभिनंदनोदय तीर्थ में अनवरत चल रहे अखण्ड भक्ताम्मर मण्डल के संचालन की व्यवस्था में महरौनी सकल जैन समाज ने अपना सहयोग का पुण्यार्जन किया है। इस कार्य में जैन पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जैन गारमेंट, नरेन्द्र जैन राजश्री, नीरज मोदी, दीपक जैन मलैया के अतिरिक्त समस्त महिला मण्डल की सहभागिता रहेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page