अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज का पावन संदेश लेकर श्रवणबेलगोला पहुंचे इंदौर के श्रावकों ने जगद्गुरु स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक महास्वामीजी को श्रीफल गौरव दिवस महोत्सव में पधारने का निमंत्रण दिया। भट्टारक स्वामीजी ने 17 एवं 18 जनवरी 2026 को श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र ग्रेटर बाबा परिसर में आयोजित होने वाले श्रीफल गौरव दिवस महोत्सव में उपस्थित रहने की स्वीकृति प्रदान की। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज का पावन संदेश लेकर श्रवणबेलगोला पहुंचे इंदौर के श्रावकों ने जगद्गुरु स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक महास्वामीजी को श्रीफल गौरव दिवस महोत्सव में पधारने का निमंत्रण दिया। भट्टारक स्वामीजी ने 17 एवं 18 जनवरी 2026 को श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र ग्रेटर बाबा परिसर में आयोजित होने वाले श्रीफल गौरव दिवस महोत्सव में उपस्थित रहने की स्वीकृति प्रदान की। मुनि श्री का संदेश लेकर श्रवणबेलगोला पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में रेखा संजय जैन, भरत जैन, हसमुख गांधी, तल्लीन बड़जात्या एवं रितु भरत जैन शामिल रहे। संदीप जैन और नरेन्द्र वेद ने जानकारी दी कि श्रीफल गौरव दिवस के अंतर्गत 17 जनवरी को जगद्गुरु स्वामीजी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर पद्मावती उपकार समारोह, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मान समारोह तथा पद्मावती भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं 18 जनवरी को यंत्र-मंत्र सहित विश्व में प्रथम बार ऑडियो-वीडियो माध्यम से भक्तामर विधान का आयोजन होगा।
इसके साथ ही धार्मिक ज्ञान के प्रसार हेतु जैन विश्व विद्यालय के नामकरण, स्वामीजी का पद अंकलेखन, आरोहण की घोषणा, चारुकीर्ति पुरस्कार की घोषणा, 24 तीर्थंकरों का महामस्तकाभिषेक तथा श्रवणबेलगोला के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह भव्य आयोजन सकल जैन समाज इंदौर के सहयोग से श्रीफल गौरव दिवस महोत्सव समिति एवं श्रीफल मीडिया हाउस द्वारा किया जा रहा है।













Add Comment