अखिल भारतीय जैसवाल जैन प्रतिभा सेवा समिति का तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन गोलाकोट के सुधा कलश भवन में दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…
अखिल भारतीय जैसवाल जैन प्रतिभा सेवा समिति का तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन गोलाकोट के सुधा कलश भवन में दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में अंबाह, मुरैना सहित देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से महिला और पुरुष क्षेत्रीय संयोजक उपस्थित रहे। अधिवेशन का शुभारंभ ध्वजारोहण कर सुदीप जैन (गुड़गांव निवासी) ने किया। सभा मण्डप का उद्घाटन गौरव जैन और मीनू जैन ने किया, जबकि दीप प्रज्वलन रूपेश जैन और नीलम जैन ने किया। प्रारंभिक संध्या में मंगलाचरण का आयोजन मुस्कान जैन द्वारा नवकार महामंत्र और भजन के माध्यम से किया गया। स्वागत भाषण और समिति की रूपरेखा मुख्य संयोजक अजय जैन ने प्रस्तुत की। साथ ही जैसवाल जैन परिणय एप का तीसरा संस्करण रूपेश जैन द्वारा लोकार्पित किया गया।
कार्यक्रम व्यवस्था की जिम्मेदारी संजीव जैन, दिनेश जैन और मनीष जैन ने निभाई। पंजीयन एवं उपहार वितरण का कार्य अमरीष जैन, विजय जैन और मनोज जैन ने किया।
सशक्तिकरण के मुद्दों पर विचार प्रस्तुत
देशभर के क्षेत्रीय संयोजकों ने समाज के अविवाहित बच्चों और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर विचार प्रस्तुत किए। अंबाह शैली से विशेष रूप से सुदीप जैन, विमल जैन, राजू, संतोष जैन, दिलीप जैन, चीकू जैन, संजय जैन, पंकज जैन शामिल हुए। अधिवेशन के दूसरे दिन सामूहिक तीर्थ वंदना का आयोजन गौरव जैन के नेतृत्व में पचराई, चोवीसी मंदिर, चंदेरी, खंडार और अशोकनगर में संपन्न हुआ।













Add Comment