समाचार

समाज का दायित्व है शिक्षा के प्रति जगाएं अलख: प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान, छात्रवृत्ति के आवेदन बांटे 


दिगंबर जैन आम समाज संगठन एवं श्रुति फाउंडेशन इंदौर की ओर से मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति के फार्म का वितरण रविवार को गौराकुंड स्थित दिगंबर जैन लश्करी मंदिर में किया गया। इस अवसर पर मोटिवेशनल स्पीकर उन्नित झांझरी मुख्य अतिथि और कल्पवृक्ष हीलिंग फाउंडेशन की प्रियंका शाह विशेष अतिथि थीं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन आम समाज संगठन एवं श्रुति फाउंडेशन इंदौर की ओर से मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति के फार्म का वितरण रविवार को गौराकुंड स्थित दिगंबर जैन लश्करी मंदिर में किया गया। इस अवसर पर मोटिवेशनल स्पीकर उन्नित झांझरी मुख्य अतिथि और कल्पवृक्ष हीलिंग फाउंडेशन की प्रियंका शाह विशेष अतिथि थीं। संगठन प्रमुख इंद्रकुमार वीणा सेठी ने बताया कि इस वर्ष कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणामों में सर्वाेच्च अंक से उत्तीर्ण होने वाले सौम्या स्वप्निल जैन, सानवी सौरभ पाटोदी, आर्विश दीपक जैन, इशिता विद्याधर सेठी, ऋषित कपिल जैन, काव्या नीलेश जैन सहित अन्य विद्यार्थियों को अतिथियों ने साफा एवं माला पहनाकर प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

परीक्षापयोगी जानकारी की साक्षा 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उन्नीत झांझरी ने कहा कि मेधावी विद्यार्थीयों के सम्मान से अन्य विद्यार्थियों में भी अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर प्रतिभाशाली होने और सम्मान पाने की ललक जागृत होती है। समाज का यह दायित्व है कि शिक्षा के प्रति अलख जगाते रहे, प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में मदद करे। विशेष अतिथि प्रियंका शाह ने बड़े ही आकर्षक तरीके से हीलिंग प्रक्रिया से परीक्षा के लिए उपयोगी बातंे समझाई। इस अवसर पर वीरेंद्र बडजात्या, वीणा सेठी, सुप्रिया सेठी और अपूर्वा जैन ने मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि दिगंबर जैन आम समाज संगठन मेधावी विद्यार्थियों के साथ समाज के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने का महाअभियान भी विगत 12 सालों से जारी रखे हुए हैं

कार्यक्रम में यह समाज श्रेष्ठीगण रहे उपस्थित 

इस अवसर पर प्रदीप बड़जात्या, महेंद्र निगोत्या, राजेश कानूनगो, विजय बड़जात्या, तल्लीन बड़जात्या, अशोक मेहता, कैलाश वेद, निर्मल कासलीवाल, विजय कासलीवाल, संजय पाटोदी, संजय कासलीवाल, वीरेंद्र बड़जात्या, सुरेश सेठी, देवेंद्र सेठी, गौरव डोसी, जैनेश झांझरी, विपिन गंगवाल, कैलाश लुहाड़िया, प्रदुम्न पाटनी, जिनेंद्र सेठी, राजेश बालोदिया, लालचंद जैन, सौरभ सोनी, विजय जैन, कांतिलाल बम, घनश्याम जैन गोलू, मयंक जैन, विनोद जैन, मुकेश पांड्या, मनमोहन झांझरी, कपूरचंद पहाड़िया, वैभव झांझरी, राजेश पांड्या, रूचिता सेठी, अपूर्वा डोसी, वैभव कासलीवाल, पंडित प्रकाश छाबड़ा, एडवोकेट रोहित जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के श्रेष्ठी जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए छात्रवृत्ति फार्म देकर फार्म भरवाए गए। इस महती योजना से बड़ी संख्या में समाज के विधार्थियों को शिक्षण में आर्थिक समस्या से निजात मिलती हैं। संचालन और संयोजन चिराग जैन ने किया। आभार संजय कासलीवाल ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page