मुनि श्री सुधासागर जी ने कहा-भगवान महावीर की संस्कृति की जीवंत रखना प्रत्येक भक्त की जिम्मेदारी है। आज धर्म की नहीं वरन भगवान महावीर की संस्कृति की प्रभावना कर ललितपुर वासियों ने बता दिया कि बुंदेलखंड में आज भी संस्कार जीवन्त हैं। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। भगवान महावीर की संस्कृति की जीवंत रखना प्रत्येक भक्त की जिम्मेदारी है। आज धर्म की नहीं वरन भगवान महावीर की संस्कृति की प्रभावना कर ललितपुर वासियों ने बता दिया कि बुंदेलखंड में आज भी संस्कार जीवन्त हैं। उन्होंने कहा कि धर्म व्यक्ति का निजी होता है, जिसको कोई भी नहीं छीन सकता। यह अंत समय तक उसके साथ रहता है और व्यक्ति के भविष्य को सुधारता है। उक्त उद्गार मुनि श्री सुधासागरजी महाराज ने अभिनंदनोदय तीर्थ में धर्मसभा में व्यक्त किए। धर्मसभा के पूर्व जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडया एवं पंचायत समिति ने मुनिसंघ को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया जबकि, मुनि श्री के पाद प्रक्षालन का पुण्यार्जन गुरुभक्त राजेन्द्र जैन, अंकित जैन थनवारा एवं संजीव जैन, राजीव चौधरी परिवार को मिला। मुनि श्री का पूजन महिला मंडल द्वारा भक्ति पूर्वक किया गया। प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश ने ललितपुरवासियों को गौरव के पल बताए। गुरुदेव आज भक्तों के बीच विराजित हैं। धर्मसमा का संचालन महामंत्री आकाश जैन एवी गैस ने किया।
शोभायात्रा में युवाओं ने की भक्ति
इसके पूर्व में शनिवार को सुबह मुनि श्री सुधासागर जी महाराज की अगवानी की गई। दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा गोविन्दसागर बांध हाईवे से प्रारम्भ हुई, जो नेहरू महाविद्यालय से गाजे बाजे के साथ निकली। लगभग 5 किमी लम्बे चल समारोह में ध्वज पताका लिए 51 अश्व, दो हाथी, ऊंट पर सवार श्रेष्ठजन ध्वज पताका लिए हुए थे। वहीं बाइक पर जय जयकार करते हुए नवयुवक आकर्षण का केन्द्र रहे। बुन्देली संस्कृति राईसेरा के साथ 20 डीजों के साथ थिरकते भजनों पर झूमते युवकों का उत्साह, शस्त्र प्रदर्शन करती जैन वीरांगनाओं द्वारा गुरुदेव की परिक्रमा की गई।
इन्होंने किया पादप्रक्षालन
यह भव्य शोभात्रा नेहरू महाविद्यालय से मवेशी बाजार, आजाद चौक, घंटाघर चौराहा होते हुए अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची। घंटाघर चौक पर विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक, नरेन्द्र कडंकी, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, दीपक राठौर, अनिल जैन डोगरा, राजेश चन्द्र, अजय जैन साइकिल समेत सैकडों भक्तों ने मुनिश्री का पादप्रक्षालन कर आरती उतारी।
इन्होंने भी की अगवानी
नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन समेत पालिका पार्षदों द्वारा गुरुदेव की घंटाघर चौक पर अगवानी हुई। पूर्व पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, डॉ. राजकुमार जैन, ज्योति लोकेशरी, भूपेन्द्र जैन, सिद्धि समूह, अनिल जैन अंचल, भूपेन्द्र जैन सिद्धिसमूह सहित अनेक भक्तों ने मुनि श्री की अगुवाई की। मुनि श्री सुधासागर महाराज के प्रति ललितपुर में भक्तों की भक्ति और अगुवाई में सम्मलित होने के लिए दूरांचलों से भक्तों की अपार भीड रही। मुनि श्री सुधासागरजी महाराज को नगर में प्रथम आहारदान का पुण्यार्जन ब्रहमचारिणी सीमा दीदी परिवार को मिला।
इस अवसर पर यह भी रहे मौजूद
इस मौके पर प्रमुख रूप से शीलचंद अनोरा, अखिलेश गदयाना, मुन्नालाल जैन अभिलाषा, जैन पंचायत के पदाधिकारी सनत जैन खजुरिया, सीए संजीव जैन, सतीश नजा, सीए सौरभ जैन, कैप्टन राजकुमार और अक्षय अलया मीडिया प्रभारी, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, रविंद्र अलया, सन्मति सराफ, जिनेन्द्र जैन डिस्को, सुमित जैन खजुरिया, वीर चंद सराफ आदि प्रमुख रूम से मौजूद रहे जबकि, शोभायात्रा की व्यवस्थाओं में मंदिर प्रबंधक पूर्व पार्षद मोदी पंकज जैन, अशोक जैन देलवारा, संयोजक धार्मिक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू, संजय रसिया, मनोज बबीना, आनंद जैन भावनगर, जितेन्द्र जैन राजू आदि का विशेष योगदान रहा। जैन संत को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय अतिथि का दर्जा मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मुनिश्री सुधासागर महाराज अभिनंनोदय तीर्थ में विराजमान है। जहां मुनि श्री के प्रातः 8 बजे से प्रवचन एवं सायंकाल 6बजे जिज्ञासा समाधान का कार्यक्रम होगा।













Add Comment