जैन मिलन महावीर और जैन मिलन महिला चंदना के संयुक्त तत्वावधान में लगाए गए 15 दिवसीय श्री विराग विशुद्ध बाल संस्कार शिक्षण शिविर एवं जैन प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का समापन महावीर गंज में हुआ। इसमें प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। भिंड से पढ़िए, सोनम जैन की यह खबर…
भिंड। जैन मिलन महावीर और जैन मिलन महिला चंदना के संयुक्त तत्वावधान में लगाए गए 15 दिवसीय श्री विराग विशुद्ध बाल संस्कार शिक्षण शिविर एवं जैन प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का समापन महावीर गंज में हुआ। शाम 7 बजे से 10.30 तक चले इस कार्यक्रम में वीरांगना अंजू जैन ने मंच का उद्घाटन किया। मनोज जैन (जमसारा) ने चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन वीरांगना उर्मिला सुनील जैन ने किया। मंच पर आसीन अतिथियों में भारतीय जैन मिलन के प्रचार अध्यक्ष अतिवीर राजेश जैन बंटी मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर महेंद्र जैन, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर सुनील जैन, क्षेत्रीय मंत्री वीर कमलेश जैन, क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना राखी जैन मंचासीन रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय जल संरक्षण समिति चेयरमेन एवं जैन मिलन महिला चंदना संस्थापक कार्यक्रम संयोजिका वीरांगना नीतू जैन पहाड़िया ने की। मोनी जैन ने महावीर प्रार्थना से कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया। राशि जैन, रश्मि जैन ने मंगलाचरण नृत्य प्रस्तुत किया गया।
नैतिक और धार्मिक शिक्षा बेहद जरूरी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश जैन बंटी ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में बच्चों को नैतिक एवं धार्मिक शिक्षा की नितांत आवश्यकता है, जो संस्कार हमारे पूर्वजों ने हमें विरासत में दिए हैं। हमारा दायित्व है कि उन संस्कारों को इन बच्चों में अग्रेषित करें। इस प्रकार के कार्यक्रम को खुले मंच से आयोजित करना अनूठी पहल है। इसके लिए मैं जैन मिलन महावीर और जैन मिलन चंदना की पूरी टीम को बधाई देता हूं। संस्कार शिविर में भाग लेने वाले बच्चों एवं महिलाओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 85 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। अंशिका जैन को केंद्र सरकार और विज्ञान प्रौद्योगिकी की ओर से इंस्पायर मानक अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर शाखा ने विशेष सम्मान किया।
अंतिम चरण में कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथि गणों शहर के गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं का सम्मान शाखा द्वारा तिलक लगाकर किया गया। इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी शाखा पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन जैन मिलन महावीर के अध्यक्ष धर्मेंद्र पहाड़िया ने किया। आभार जैन मिलन चंदना की अध्यक्ष सुनीता जैन ने माना।













Add Comment