पूरे देश में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर परम पूज्य पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में दादा रतन पाटोदी चौराहे सुपर कारिडोर पर झण्डा वंदन किया गया। झण्डा वंदन से पहले पूज्य सागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा की संविधान सम्मत अपने धर्म की रक्षा करना सबका दायित्व है।
इंदौर । पूरे देश में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर परम पूज्य पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में दादा रतन पाटोदी चौराहे सुपर कारिडोर पर झण्डा वंदन किया गया। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक इंदौर के अध्यक्ष नरेन्द्र वेद व विश्व जैन संगठन के इंदौर अध्यक्ष मयंक जैन, ओम जैन, दादा रतन पाटोदी के पुत्र नकुल पाटोदी व प्रदीप पाटोदी उपस्थित थे।

गणतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं का आह्वाहन
झण्डा वंदन के पहले परम पूज्य पूज्य सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा आज महान दिन है , हमें संविधान सम्मत अपने धर्म की रक्षा के लिए कार्य करते रहना चाहिए, नरेन्द्र वेद जी ने कहा अब प्रति वर्ष धूमधाम से दादा रतन पाटोदी चौराहे पर झण्डा वंदन किया जाएगा, इस अवसर पर दादा रतन पाटोदी के पुत्र ने भी उद्बोधन दिया, युवाओं से आव्हान किया कि गणतंत्र जिस आशय से बाबा साहब अम्बेडकर बनाया उसके विपरीत हर कार्य हो रहा है लोकतंत्र बिक रहा है और संविधान सम्मत न्याय नहीं मिला रहा , अतः एक बार फिर युवाओं खड़ा होना होगा गणतंत्र की रक्षा लिए। झण्डा वंदन के बाद जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मयंक जैन ने किया













Add Comment