अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मनोज जैन नायक मुरैना द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था अविवाहित प्र. प्र. समूह की त्रैमासिक बैठक रविवार 07 अप्रैल को जैन धर्मशाला चिक संतर मुरार (ग्वालियर) में भारतवर्ष से पधारे हुए सैकड़ों प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट ……
ग्वालियर ।अखिल भारतवर्षीय अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की त्रैमासिक बैठक 07 अप्रैल को उप नगर मुरार में संपन्न हुई । अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मनोज जैन नायक मुरैना द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था अविवाहित प्र. प्र. समूह की त्रैमासिक बैठक रविवार 07 अप्रैल को जैन धर्मशाला चिक संतर मुरार (ग्वालियर) में भारतवर्ष से पधारे हुए सैकड़ों प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई । जिसमें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अधिवेशन एवम परिचय सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया । मंगलाचरण के साथ प्रारंभ हुई बैठक में स्थानीय समाज के श्रेष्ठिवर्ग से कांफ्रेंस हॉल एवम मंच का उद्घाटन श्री महावीर प्रसाद जैन अध्यक्ष (जैसवाल समाज मुरार), श्री जिनेंद्र प्रभु के चित्र का अनावरण श्री महेंद्र कुमार जी जैन (क्षेत्रीय मंत्री जैन मिलन) एवं श्री अशोक कुमार जी जैन (सेवानिवृत सहकारिता निरीक्षक) तथा दीप प्रज्वलित श्री विमल जी जैन (सेवानिवृत मेनेजर), श्री धर्मचंद जैन रॉयल फर्नीचर, श्री अनुराग जैन स्टेशन वाले ने किया । समूह के राष्ट्रीय संयोजक अजय जैन शिवपुरी ने समूह की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़ते हुए वर्ष 2023 के आय व्यय पत्रक के साथ सोनागिर परिचय सम्मेलन का हिसाब प्रस्तुत किया । जिसे सभी ने ध्वनिमत से स्वीकृति प्रदान की ।
जैसवाल जैन परिणय एप की भूमिका है अहम
राष्ट्रीय संयोजक रविंद्र जैन जमूसर भोपाल ने बैठक का संचालन करते हुए आगामी वर्ष के लिए समूह के कार्यक्रम तय करने की अपील की, साथ ही उन्होंने सभी क्षेत्रीय संयोजकों को सजातीय बच्चो के अधिक से अधिक संबंध तय कराने में अधिकाधिक प्रयासरत रहने के लिए निवेदन किया ।राष्ट्रीय संयोजक एवं जैसवाल जैन परिणय ऐप के एडमिन रूपेश जैन दिल्ली ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में समाज में जो रिश्ते बन रहे हैं, उनमें जैसवाल जैन परिणय एप की अहम भूमिका है । एप के माध्यम से आप अपनी सुविधानुसार सभी तरह के वर -वधु के परिचय बड़ी आसानी से देख सकते हैं। उन्होंने सभी से समस्त समाज जन को इसे डाउनलोड कराने का अनुरोध किया।।
परिचय पुस्तिका का किया जायेगा प्रकाशन
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी 04 अगस्त को राष्ट्रीय अधिवेशन एवम 28/29 दिसंबर को परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा । इसके लिए अभी से अविवाहित बच्चों के परिचय एकत्रित किए जायेगें एवम परिचय सम्मेलन से पूर्व ही परिचय पुस्तिका का प्रकाशन किया जायेगा । राष्ट्रीय संयोजक अनिल जैन मकराना के अनुसार उक्त बैठक में अजमेर, इंदौर, कोटा, दिल्ली, भोपाल, आगरा, ग्वालियर, राजाखेड़ा, कोलारस, लश्कर, शिवपुरी, मुरार, मुरैना, धौलपुर, अम्बाह, करैरा, नरवर के क्षेत्रीय संयोजकों सहित ग्रेटर ग्वालियर के विशिष्ट समाज बंधु सम्मिलित हुए । उक्त बैठक के आयोजन में ग्रेटर ग्वालियर, डबरा एवम गोहद शैली के क्षेत्रीय संयोजकों का सराहनीय सहयोग रहा । स्थानीय संयोजकों द्वारा बाहर से आए हुए सभी बंधुओं का स्वागत सम्मान किया गया । सभा मे श्री संजीव जी कैपिटल शिवपुरी को राष्ट्रीय कार्यालय संयोजक और श्री दिनेश जी मुरैना वाले, शिवपुरी को राष्ट्रीय वित्त संयोजक मनोनीत किया गया।













Add Comment