समाचार

उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ का मिला सानिध्य : आचार्य विद्यासागर संत निलय हॉल में आयोजित हुई बुद्धिजीवी संगोष्ठी 


मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य एवं अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में कमलानगर स्थित डी ब्लॉक के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय हॉल में जैन धर्म एवं संस्कार विषय पर बुद्धिजीवी संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का शुभारंभ समाधिस्थ आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एव दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य एवं अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में कमलानगर स्थित डी ब्लॉक के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय हॉल में जैन धर्म एवं संस्कार विषय पर बुद्धिजीवी संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का शुभारंभ समाधिस्थ आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एव दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उपाध्यायश्री ने कहा कि गर्व करें आप जैन हैं, आज किसी भी धर्म के नाम पर भोजन नहीं मिलता परन्तु एक जैन ही हैं जिनके नाम पर जैन फूड मिलता है, उन्होंने कहा कि कुल टैक्स मे से 24% टैक्स अकेला जैन समाज देता है। यह 98% साक्षर समाज है, परन्तु संगठन के अभाव में छिन्न भिन्न हो रहा है। अत: आज एक दूसरे के सहयोगी बन संगठित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी बुद्धीजीवियों को 24 घंटे में कम से कम एक बार प्रभु या गुरु दर्शन करने का आह्वान किया।

आज की संगोष्ठी में डिप्टी सीएमओ डॉक्टर पीयूष जैन, वरिष्ठ डॉक्टर विकास जैन, डॉक्टर राजीव जैन ( चाइल्ड स्पेशलिस्ट), डॉक्टर संधि जैन ( गाइनी), डॉक्टर उर्विजिका जैन ( डेन्टिस्ट अपोलो). सी ए रवीन्द्र जैन, सी ए विजय गोयल, सीए उन्नति जैन, प्रिंसिपल डॉ. राजीव जैन, एक्स इन एम के जैन, नीरू जैन प्रिंसिपल व ब्लाक एजुकेशन ऑफीसर, एडवोकेट राजेन्द्र जैन, टैक्स एडवोकेट कमल जैन समेत 150 प्रतिनिधि पधारे। संगोष्ठी में आए हुए प्रवक्ताओं ने उपाध्यायश्री के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद जैन डॉक्टर, इन्जीनियर, सीए, सीएस, आर्किटेक्ट, जज, प्रोफेसर, वकील, लेक्चरार, एमबीए आदि महानुभावों एवं प्रवक्ताओं ने उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के समक्ष अपनी- अपनी बात रखी।

इस अवसर पर आयोजक समिति ने सभी प्रवक्ताओं का दुपट्टा माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देखकर स्वागत सम्मान किया। संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। इस संगोष्ठी में जगदीश प्रसाद जैन, यशपाल जैन, शैलेंद्र जैन, अनिल जैन, अनिल रईस, नरेश लुहाड़िया, मुकेश जैन रपरिया, सुरेश पांडया, मीडिया प्रभारी शुभम जैन सहित समस्त आगरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page