समाचार

जैन महिला परिषद की पहल, फार्महाउस में हुआ अनूठा आयोजन : भक्ति, स्वास्थ्य और पर्यावरण के संग उमंग महिला परिषद की नाइट स्टे पार्टी


अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की इकाई उमंग महिला परिषद द्वारा आयोजित नाइट स्टे पार्टी में भक्ति, मस्ती, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर समागम देखने को मिला। यह आयोजन मानरो स्टे फार्महाउस में प्राकृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। पढ़िए रुचि चोविश्या जैन की विशेष रिपोर्ट…


भोपाल। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की इकाई उमंग महिला परिषद द्वारा आयोजित नाइट स्टे पार्टी में भक्ति, मस्ती, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर समागम देखने को मिला। यह आयोजन मानरो स्टे फार्महाउस में प्राकृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ, जहां परिषद की सदस्याओं ने एकजुट होकर आध्यात्मिकता, संवाद, स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति जागरूकता को आत्मसात किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परिषद की केंद्रीय जनसंपर्क अधिकारी रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि आयोजन परिषद अध्यक्ष हेमलता गोधा के नेतृत्व और प्रेरणा से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी सदस्याएँ निर्धारित क्रीम ड्रेस कोड में प्रभु भक्ति के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।

रात्रि में खेल, संवाद और स्वाद का उत्सव

आयोजन की शुरुआत प्रभु भक्ति से हुई, जिसके बाद इंडोर व आउटडोर खेलों में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिषद सदस्याओं को विभिन्न टीमों में बाँटकर पूजा जैन, रुचि चोविश्या, सरिता अजमेरा, ज्योति गोधा, विशाखा टोंग्या और मोनिका कासलीवाल द्वारा रोचक खेलों का आयोजन किया गया। स्वादिष्ट फरियाली डिनर और रातभर चली मस्ती ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

स्वास्थ्य के लिए योग और ज़ुम्बा

अगले दिन का शुभारंभ प्रेरणा अजमेरा द्वारा संचालित योग सत्र से हुआ, जिसमें प्रशिक्षक द्वारा स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी टिप्स भी दिए गए। इसके बाद खुले मैदान और पूल में एक्वा ज़ुम्बा डांस का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने तेज़ बीट्स पर थिरकते हुए मस्ती और फिटनेस का आनंद लिया।

योग और ज़ुम्बा के माध्यम से तनाव मुक्ति, वजन नियंत्रण और शरीर की लचक बनाए रखने जैसे स्वास्थ्य लाभों को भी रेखांकित किया गया।

वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया। सभी सदस्याओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दी।

देव दर्शन और पौष्टिक नाश्ते के साथ समापन

कार्यक्रम का समापन देव दर्शन और पौष्टिक नाश्ते के साथ हुआ, जिसमें सभी सदस्याओं ने एक बार फिर मिलकर सामूहिक ऊर्जा और सहयोग की भावना को सुदृढ़ किया।

आयोजन में योगदान देने वाली प्रमुख सदस्याएं रहीं:

रिंकू अजमेरा, दीपाली कासलीवाल, नीता कासलीवाल, नम्रता अजमेरा, साधना अजमेरा, मीना बिलाला, रचना पहाड़िया, अनिता सेठी, ऊषा गंगवाल, संगीता कासलीवाल, दीप्ती पाटोदी, पूजा पाटोदी और नमिता कासलीवाल।

यह आयोजन नारी शक्ति के आपसी जुड़ाव, आध्यात्मिक ऊर्जा, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण का एक अनुकरणीय उदाहरण बनकर सामने आया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page