समाचार

पुण्य कर्म के उदय से जीवन में मिलती है दीक्षा: आर्यिका विकाम्या श्री माताजी ने सागवाड़ा में श्री शांतिनाथ महार्चना में दी देशना 


स्थानीय पुनर्वास कॉलोनी के विमलनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के परिसर में मंगलवार को आर्यिका विकाम्या श्री माताजी, आर्यिका विगुंजन श्री माताजी संसघ सानिध्य में दिनेश खोडनिया परिवार द्वारा समाधिस्थ आर्यिका विचित्रा श्री माताजी की स्मृति में एक दिवसीय श्री शांतिनाथ महार्चना विधान प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल के तत्वावधान मे अनेक श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ। सागवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


सागवाड़ा। स्थानीय पुनर्वास कॉलोनी के विमलनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के परिसर में मंगलवार को आर्यिका विकाम्या श्री माताजी, आर्यिका विगुंजन श्री माताजी संसघ सानिध्य में दिनेश खोडनिया परिवार द्वारा समाधिस्थ आर्यिका विचित्रा श्री माताजी की स्मृति में एक दिवसीय श्री शांतिनाथ महार्चना विधान प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल के तत्वावधान में अनेक श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मंगलवार प्रातः शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा को पांडूक शिला पर विराजित कर प्रतिष्ठाचार्य पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ महाभिषेक किया गया। साथ ही आर्यिका विकाम्या श्री माताजी के मंत्रोच्चारण के साथ विश्व शांति कामनार्थ प्रतिमा पर शांतिधारा की गई। सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, अखंड दीप पंच मंगल कलश स्थापना के बाद नवदेवता पूजा की गई। इसके बाद यजमान खोडनिया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा शांतिनाथ विधान मंडप पर 125 अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त अर्घ्य समर्पित किए गए। धर्मसभा में आर्यिका विकाम्या श्री माताजी ने कहा कि जीवन मे संयम को धारण करना श्रेष्ठ वृत्ति है। अनंत पुण्य का बंध होने पर जीव को जैनेश्वरी दीक्षा प्राप्त होती है। भूरी बा ने जीवन के अंतिम क्षण में जैनेश्वरी आर्यिका दीक्षा ग्रहण कर विचित्रा श्री नाम प्राप्त कर यम संल्लेखना के साथ अपनी मनुष्य पर्याय को धन्य किया। हम सभी जिनेंद्र भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि हमारा भी जीवन का अंत समाधिमरण से हो।

हमारी अन्तिम यात्रा विमान से निकले ताकि हमारा जीव निकट भव्य बनकर शिवपद को प्राप्त करें। पंच परमेष्ठी भगवान की शांतिनाथ भगवान की आरती की गई। इस अवसर पर सेठ महेश नोगमिया, पुनर्वास कॉलोनी जैन समाज अध्यक्ष नरेंद्र गलालिया, अश्विन बोबडा, सुमतिलाल सरिया, मनोज गलालिया, अशोक शाह, दिनेश जांगा, रमेश भगत, संजय सारगिया, निलेश संघवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया, ट्रस्टी संतोष खोडनिया, बदामीलाल खोडनिया, पूर्वक शाह, वीणा सेठ, साधना कोठारी, पूजा पगारिया, रागिनी गलालिया, उषा खोडनिया, अरुणा, निर्मला खोडनिया उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page