समाचार

विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे आयोजित : आचार्य सन्मति सागर महाराज एवं ज्ञानसागर महाराज का दीक्षा समारोह 31 मार्च को


दिगम्बराचार्य श्री विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज एवं श्री ज्ञानसागर जी महाराज का दीक्षा दिवस समारोह आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में 31 मार्च को जैन बगीची, अंबाह में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। पढ़िए अजय जैन की विशेष रिपोर्ट…


अंबाह। दिगम्बराचार्य श्री विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज एवं श्री ज्ञानसागर जी महाराज का दीक्षा दिवस समारोह 31 मार्च को जैन बगीची, अंबाह में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। श्री विश्वयशमती माता जी ने बताया कि चंबल अंचल के बरवाई गांव में जन्मे त्रिलोक तीर्थ प्रणेता परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज एवं पूज्य गुरुदेव, ज्ञानतीर्थ प्रणेता, सराकोद्धारक समाधिस्थ षष्ट पट्टाचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज का दीक्षा दिवस समारोह परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में 31 मार्च को जैन बगीची क्षेत्र पर मनाया जायेगा।

भगवान को होंगे अर्घ्य समर्पित

कार्यक्रम के तहत श्री पारसनाथ मंदिर परेड चौराहा में श्री जिनेन्द्र प्रभु का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन होगा, जिसमें गुरुभक्त सधर्मी बन्धु, माता-बहिनें जिनेन्द्र भगवान की आराधना करते हुए अर्घ्य समर्पित करेंगे। पूजन के पश्चात गुरुदेव आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज एवं श्री ज्ञानसागर जी महाराज की महा अर्चना, पूजन एवं महाआरती होगी। मुख्य समारोह जैन बगीची में होगा। इस अवसर पर दोनों आचार्यों के जैन धर्म के प्रति योगदान पर व्याख्यानमाला के साथ-साथ जैन समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए समस्त मंडलों का सम्मान आर्यिका माताजी सृष्टि भूषण के सानिध्य में किया जाएगा। इस अवसर पर भजन, भक्ति नृत्य एवं बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page