समाचार

महावीर इंटरनेशनल की संभागीय बैठक में ई-चौपाल की जानकारी: हर जोन में एक गांव गोद लेने पर विचार


महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर बांसवाड़ा वागड़ जोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक बैठक नसियाजी तीर्थ नौगामा में हुई। इस अवसर पर समाज के लिए किए जा रहे कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और समाज हित के कार्यों पर चर्चा की गई। नौगामा से पढ़िए, यह खबर…


नौगामा। महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर बांसवाड़ा वांगड़ जोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक बैठक नसियाजी तीर्थ नौगामा में जोन अध्यक्ष पृथ्वीराज जैन, मुख्य अतिथि अजित कोठिया गवर्निंग कॉन्सलिंग सदस्य, विशिष्ट अतिथि हर्षवर्द्धन, गवर्निंग काउंसिल सदस्य सुरेशचंद्र गांधी, तिलक नंदिनी जैन, प्रेरणा शाह, निधि गांधी, जोन सचिव विनोद दोसी के मार्गदर्शन में की गई। केंद्र अध्यक्ष सुरेश गांधी, शाखा सचिव कैलाश मोदी और जगजी कटारा, सुरभि मोटर्स के प्रोपराइटर राजेंद्र गांधी, वीरा विमला पंचोली, कवि उत्सव गांधी, कोषाध्यक्ष मोहनलाल पंचोरी, मनीष गांधी, नरेश जैन, पंडित रमेशचंद्र गांधी, वीर सदस्य ताजेग पाटीदार ने अतिथियों का पगड़ी और उपरणा पहनाकर स्वागत किया। जोन सचिव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पृथ्वीराज जैन ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्याें की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि अजित कोठिया ने ई-चौपाल की जानकारी दी। डूंगरपुर केंद्र अध्यक्ष विजय जैन ने डूंगरपुर केंद्र द्वारा संचालित स्थाई प्रोजेक्ट के बारे में बताया। कार्यक्रम में विशेष सेवा कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया।

 अर्द्ध वार्षिक अधिवेशन 19 केंद्र के पदाधिकारी आए 

बैठक में कलिंजरा, गांगड़तलाई, खोड़न, घाटोल, डड्डका, बागीदौरा बांसवाड़ा, माही वीरा बाँसवाड़ा, प्रियदर्शनी वीरा केंद्र डूंगरपुर, वामा वीरा केंद्र सागवाडा, बड़ोदिया, पीठ, और प्रियकारिणी वीरा केंद्र बागीदौरा सहित 19 केंद्रों के अध्यक्ष, सचिव, कॉर्डिनेटर और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। विनोद दोसी ने बताया कि अपैक्स द्वारा प्रत्येक जोन में एक गांव को गोद लेने की कार्य योजना बनाई जा रही है तथा चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष सेवा कार्य करने के प्रयास किये जा रहे हैं। कार्यक्रम समापन पर तिरंगे झंडे और तिरंगा टोपी के साथ देशप्रेमी गीतों की गूंज के साथ राष्ट्रगान किया गया। इस अर्द्ध वार्षिक अधिवेशन की संपूर्ण मेजबानी शाखा नौगामा केंद्र ने की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page