आगरा में श्री इंद्रध्वज महामंडल विधान का दसवां दिन भक्ति, उत्साह और श्रद्धा से परिपूर्ण रहा। आचार्यश्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में हुए पिच्छी परिवर्तन और 458 दीपों की मंगल आरती ने पूरे परिसर को भक्ति और दिव्यता से भर दिया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। आचार्यश्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में, स्व. स्वरूपचंद जैन मारसंस की पावन स्मृति में मारसंस परिवार द्वारा एम.डी. जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड, हरीपर्वत में आयोजित अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर चल रहे श्री इंद्रध्वज महामंडल विधान का दसवां दिवस आस्था, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण रहा।
प्रातःकाल श्रद्धालुओं द्वारा जिनप्रतिमाओं का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की गई। विधानाचार्य डॉ. आनंदप्रकाश जैन शास्त्री के निर्देशन में भक्तों ने 458 जिन प्रतिमाओं से अलंकृत पंचमेरू एवं नन्दीश्वर द्वीप की दिव्य रचना के समक्ष अर्घ्य अर्पित किए। विश्वशांति और कल्याण की भावना से ओतप्रोत होकर श्रद्धालुओं ने भक्ति में सहभागिता की।
इसके उपरांत आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में आचार्यश्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ का भव्य पिच्छी परिवर्तन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर भक्तों ने नियमपूर्वक आचार्यसंघ को नवीन पिच्छी भेंट की। कार्यक्रम के दौरान भावभीने वातावरण में आचार्यश्री के चरणों का पक्षालन, शास्त्र भेंट और मंगल आशीर्वाद प्राप्ति की अनुष्ठानिक क्रियाएं सम्पन्न हुईं
दिव्यता और प्रकाश से नहाया परिसर
संध्याकाल में पूरे परिसर का वातावरण दिव्यता और प्रकाश से नहाया नजर आया जब 458 दीपों से 458 जिनप्रतिमाओं की मंगल आरती संपन्न हुई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रभु की आराधना की और भक्ति संगीत के साथ आरती में भाग लिया। पूरा परिसर भक्ति, संगीत और प्रभु आराधना से गूंज उठा।
यह रहे कार्यक्रम में उपस्थित
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि इस भव्य श्री इंद्रध्वज विधान का समापन 3 नवम्बर को विश्वशांति महायज्ञ एवं विशाल रथयात्रा के साथ होगा। इस अवसर पर विमलेश जैन, ऊषा जैन, नितिन जैन, मेघना जैन, नीतू जैन, संजय जैन, नीलू जैन, कमल ठोलिया, निशि जैन, अंजू जैन, डॉ. जितेन्द्र जैन, जगदीशप्रसाद जैन, राकेश जैन, मनीष जैन, विमल जैन, रमेश जैन, पंकज जैन, हुकम जैन, संजय जैन, राजेंद्र जैन, शुभम जैन सहित समस्त आगरा जैन समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment