समाचार

इंद्रध्वज विधान के नवें दिन सम्पन्न हुई मांगलिक क्रियाएं, 2 नवम्बर को होगा भव्य पिच्छी परिवर्तन समारोह : 458 द्वीपो से होगी भव्य आरती, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल


आगरा के हरीपर्वत स्थित एम.डी. जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में चल रहे श्री इंद्रध्वज महामंडल विधान के नवें दिन भक्तिभाव से मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न हुईं। आचार्यश्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में 2 नवम्बर को पिच्छी परिवर्तन समारोह और 458 द्वीपों से भव्य आरती का आयोजन होगा। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। आचार्यश्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में स्वर्गीय स्वरूपचंद जैन मारसंस की पावन स्मृति में मारसंस परिवार द्वारा 24 अक्टूबर से एम.डी. जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड, हरीपर्वत में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर श्री इंद्रध्वज महामंडल विधान का आयोजन भव्यता के साथ निरंतर जारी है।

विधान के नवें दिन, 1 नवम्बर को श्रद्धालुओं ने प्रभु का अभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। विधानाचार्य डॉ. आनंदप्रकाश जैन शास्त्री के निर्देशन में भक्तों ने पंचमेरू एवं नन्दीश्वर द्वीप से अलंकृत मांडले के समक्ष अर्घ्य अर्पित कर विश्वशांति और कल्याण की कामना की। सांयकाल भक्ति संध्या में भजनों की मधुर लहरियों और दीपों की झिलमिलाहट से पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि 2 नवम्बर को सुबह 9 बजे से आचार्यश्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ का भव्य पिच्छी परिवर्तन समारोह और रात्रि 7 बजे से 458 द्वीपों से मंगल आरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ चल रही हैं।

इस पावन अवसर पर आचार्यश्री के पिच्छी परिवर्तन के साक्षी बनने के लिए आगरा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस अवसर पर बिमलेश कुमार जैन, उषा जैन, नितिन जैन, मेघना जैन, नीतू जैन, संजय जैन, नीलू जैन, कमल ठोलिया, शुभी जैन, अंजू जैन, राजेंद्र जैन, अशोक जैन, हुकम जैन, शुभम जैन सहित आगरा जैन समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page