समाचार

सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन : इंद्र-इंद्राणियों ने समर्पित किए 256 अर्घ्य 


पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर शालीमार एंक्लेव, कमला नगर मे चल रहे सिद्ध चक्र महमण्डल विधान में छठे दिन श्री शान्तिनाथ भगवान जी का अभिषेक हुआ और आज 256 अर्घ्य समर्पित किये गए। विधान के अंतर्गत बाल. ब्र श्री सुनील भैया जी इंदौर के द्वारा बताया गया कि कर्म सहित संसारी जीव हम सभी शुभ अशुभ कर्मो के अधीन है शुभ और अशुभ कर्म भी हमारे द्वारा उपार्जित किए जाते हैं। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर शालीमार एंक्लेव, कमला नगर मे चल रहे सिद्ध चक्र महमण्डल विधान में छठे दिन श्री शान्तिनाथ भगवान जी का अभिषेक हुआ और आज 256 अर्घ्य समर्पित किये गए। विधान के अंतर्गत बाल. ब्र श्री सुनील भैया जी इंदौर के द्वारा बताया गया कि कर्म सहित संसारी जीव हम सभी शुभ अशुभ कर्मो के अधीन है शुभ और अशुभ कर्म भी हमारे द्वारा उपार्जित किए जाते हैं। हम जैसे जैसे भाव करते हैं वैसे-वैसे कर्मों का आगमन होता है। कर्मों का आना जाना हमारे भावों पर ही आधारित है। यदि हम घर में दुकान अच्छे भाव करते हैं तो वह हमारे अच्छे कर्मों को आने का सहारा बन जाते हैं और यदि हम मंदिर में गुरु चरणों में बैठकर भाव करते हैं तो वह भाव हमारे पाप कर्मों को इकत्रित करते है। जैसे कर्म हम करते उसका वेसा ही फल हमें भोगना पड़ता है।

आप किसी से डरे या नहीं पर कर्मों से हमेशा डरना क्योंकि कर्मों के दरबार में पक्षपात नहीं होता l कर्म कभी छोटे बड़े जा भेद नहीं करते जब कर्म उदय में आते है तो गरीब-अमीर को नहीं देखते l श्री राम भगवान के जब कर्म उदय में आये तो राजपाठ को छोड़ चौदह वर्ष का वनवास भोगना पड़ा। जंगल जंगल भटकना पड़ा। कितनी यातनाएं सहन करनी पड़ींl जैन धर्म में ऐसा आता है कि भगवान प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ प्रभु ने पूर्व भव में खेत में हल चलाते समय छह घड़ी के लिए बैलों के मुख में रस्सी बांध दी थी ताकि वह हरि घास खेत की फसल ना खा पाये जब कर्म बधा तो तीर्थंकर पर्याय में उन्हें भी छह महीने भोजन नसीब नहीं हुआ l

राजा श्रीपाल ने और सात सौ उप राजाओं ने एक मुनि का अनादर कर उनके शरीर पर थूक दिया था जब वह कर्म उदय में आया तो सात सौ साथियों के साथ श्रीपाल को शरीर में कुष्ठ निकल आया उन्होंने एक मुनि पर थूका था। सारी दुनिया ने उन सभी पर थूका। हमेशा अच्छे कर्म करते रहो भगवान पल पल आपका साथ देगा आपके साथ रहेगा l आज पूजन में सामूहिक रूप से सभी इंद्र इंद्राणियो ने अर्घ्य चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त किया l

विधान मे सहयोगी जगदीश प्रसाद पीयूष कुमार अभिषेक कुमार, मुकेश रपरिया, राजू गोधा, संजीव गोधा, राजकुमार गुड्डू, मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि रहे l मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि कल श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ सुबह अभिषेक एवं विधान एवं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page