समाचार

कई समाजजनों को मिली महती जिम्मेदारी : पुलक मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन में इंदौर मंच हुआ गौरवान्वित


ऋषभदेव केशरिया जी में पुलक मंच परिवार का 27वां राष्ट्रीय अधिवेशन अतिभव्यता पूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। इसमें इंदौर की मीना झांझरी को महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा के पद से पुनः सुशोभित किया गया। इसी प्रकार, पुलक मंच के राष्ट्रीय संयोजक कप्तान प्रदीप बड़जात्या को पुलक मंच परिवार में मुख्य राष्ट्रीय संयोजक पद दिया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। ऋषभदेव केशरिया जी में पुलक मंच परिवार का 27वां राष्ट्रीय अधिवेशन अतिभव्यता पूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। इसमें इंदौर की मीना झांझरी को महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा के पद से पुनः सुशोभित किया गया। इसी प्रकार, पुलक मंच के राष्ट्रीय संयोजक कप्तान प्रदीप बड़जात्या को पुलक मंच परिवार में मुख्य राष्ट्रीय संयोजक पद दिया गया। इंदौर को इस बार एक बड़ी उपलब्धि मिली है, युवा वर्ग के पीयूष कमल रावका को पुलक मंच के राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी का मध्यप्रदेश का प्रभारी बनाया गया, और युवा मंचों की महती जिम्मेदारी भी दी गई।

इसी प्रकार, अनामिका बाकलीवाल को महिला मंच की जोन 3 की अध्यक्षा पद की जिम्मेदारी दी गई, और उनके साथ आशा सोनी को महामंत्री एवं प्रीति गांधी जी संगठन मंत्री बनाया गया। पुलक मंच के जोन 3 के अध्यक्ष की जिम्मेदारी शिरीष जैन, महामंत्री विनोद सामरिया सुखलिया एवं संगठन मंत्री की जिम्मेदारी रोशन जैन उदयनगर को दी गई। इंदौर के प्रदीप बड़जात्या को पुलक मंच के बेस्ट अध्यक्ष पद से एवं प्रीति गांधी को महिला मंच की बेस्ट अध्यक्ष पद के सम्मान से सम्मानित किया गया। पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर जी गुरुदेव के सानिध्य में हुए इस महा अधिवेशन में पूरे देश से सभी शाखाएं उपस्थित थीं।

सभी के बीच पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर जी का आशीर्वाद इंदौर मंच को एवं सभी प्रदेशों से पधारे सदस्यों को प्राप्त हुआ। इंदौर मंच के सभी सदस्यों को उपलब्धि प्राप्त होने पर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, सुशील पांड्या, टीके वेद, हंसमुख गांधी, राजीव जैन बंटी, भूपेंद्र जैन, कमल जैन, चेलेजर विपुल बांझल, राजेश जैन दद्दू एवं परिवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन आदि समाज जनों ने सभी को बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page