समाचार

चातुर्मास का सौभाग्य मिला इंदौर को : सकल जैन से आह्वान, भव्य अगवानी में हों शामिल


इस वर्ष आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दो अनुपम शिष्यों का वर्षायोग चातुर्मास कराने का सौभाग्य इंदौर नगर को मिला है। पहले 14 जुलाई को पूज्य विनम्र सागर जी महाराज ससंघ की इंदौर शहर में भव्य मंगल आगवानी सुबह 8 बजे से उदय नगर जैन मंदिर से गोयल नगर, तिलक नगर, कनाडिया रोड होते हुए समवशरण मंदिर के लिए होगी। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। इस वर्ष आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दो अनुपम शिष्यों का वर्षायोग चातुर्मास कराने का सौभाग्य इंदौर नगर को मिला है। पहले 14 जुलाई को पूज्य विनम्र सागर जी महाराज ससंघ की इंदौर शहर में भव्य मंगल आगवानी सुबह 8 बजे से उदय नगर जैन मंदिर से गोयल नगर, तिलक नगर, कनाडिया रोड होते हुए समवशरण मंदिर के लिए होगी। समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने सकल जैन समाजजन, सामाजिक संसद, सोशल ग्रुप फेडरेशन नगर के सभी सोशल ग्रुप सदस्य एवं समस्त संस्थाएं, महिला संगठन, मंडल इस अनुपम नवीन रूप मे होने वाली भव्य आगवानी जुलूस में शामिल होकर इंदौर का गौरव बढ़ाएं।

 

इसके बाद 17 जुलाई को प्रातः परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी की भव्य मंगल मय अगवानी के लिए पुनः इसी तरह से तैयार रहें। कार्यक्रम के संयोजक दयोदय चेरेटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट रेवतीरेंज, इंदौर और जुलूस सहयोगी पुलक चेतना मंच है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page