समाचार

भारतीय जैन संघठना ने पर्यावरण दिवस पर किए कार्यक्रम: पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा


पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जैन संगठना बीजेएस द्वारा गहन पौधरोपण कार्य, तालाबों की साफ-सफाई एवं संगोष्ठी का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया। डीएन जैन बोर्डिंग चैप्टर जबलपुर रीजन द्वारा जबलपुर-पाटन रोड पर सिमरिया गांव में स्थित तालाब में साफ-सफाई का कार्य किया गया। जबलपुर से पढ़िए, राजेश रागी रत्नेश जैन की यह खबर…


जबलपुर। पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जैन संगठना बीजेएस द्वारा गहन पौधरोपण कार्य, तालाबों की साफ-सफाई एवं संगोष्ठी का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया। बीजेएस मध्यप्रदेश ईस्ट के अध्यक्ष डॉ. रजनीत जैन, महामंत्री डॉ.विमल जैन, प्रदेश मंत्री डॉ. यतीश जैन ने बताया कि डीएन जैन बोर्डिंग चैप्टर जबलपुर रीजन द्वारा जबलपुर-पाटन रोड पर सिमरिया गांव में स्थित तालाब में साफ-सफाई का कार्य किया गया। तालाब के संरक्षण के संबंध में विस्तार से ग्रामीणजनों को जानकारी दी गई। औषधीय पौधों के संबंध में लोगों को प्रेरित किया। इसी प्रकार पाटन तहसील के अंतर्गत खमोद गांव में पौधरोपण का कार्य एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही बरौदा हडा गांव में भी पौधरोपण का कार्य किया गया। डॉ.जैन ने बताया कि वर्ष 2025 प्लास्टिक का अंत संबंधी विषय संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व भर के लिए दिया गया है। प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया एवं पुनः चक्रीकरण के साथ-साथ प्लास्टिक का कैसे पुनः उपयोग में किया जा सकता है। इसके बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ईको ब्रिक्स प्लास्टिक की खाली बोतलों से कैसे बना सकते हैं। कपड़ों की थैली के उपयोग को व्यवहार में लाने के बारे में चिंतन किया गया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा ही आने वाले समय में एकमात्र ऊर्जा का स्रोत रहेगा। डॉ. यतीश जैन ने बताया कि प्लास्टिक के कारण बहुत तेजी से भूमि बंजर हो रही है। उसे रोकने के लिए हमें इसका न्यूनतम उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के डॉ. यतीश जैन, आनंद,अनिल,निशित, ज्योति जैन, नीलांजना जैन, रचना जैन आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page