समाचार

श्री आदिनाथ जिनालय ट्रस्ट के नए कार्यालय का शुभारंभ: सर्वसुविधा से युक्त रहेगा ट्रष्ट का नया कार्यालय 


समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज, नवाचार्य समय सागर जी महाराज एवं गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माताजी के अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा पर मंगलवार को तीर्थ स्वरूप श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय परिसर में कंप्यूटरीकृत एवं वाई फाई की सुविधा से लैस आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट छत्रपति नगर, इंदौर के नवीन कार्यालय का शुभारंभ आचार्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी के आशीर्वाद एवं आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज’ ससंघ के मंगल सानिध्य में हुआ। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज, नवाचार्य समय सागर जी महाराज एवं गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माताजी के अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा पर मंगलवार को तीर्थ स्वरूप श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय परिसर में कंप्यूटरीकृत एवं वाई फाई की सुविधा से लैस आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट छत्रपति नगर, इंदौर के नवीन कार्यालय का शुभारंभ आचार्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी के आशीर्वाद एवं आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज’ ससंघ के मंगल सानिध्य में हुआ। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इसी के साथ जिनालय की सुरक्षा के लिए मंदिर के अंदर और बाहर पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। आगंतुकों को पेयजल के लिए ’वाटर कूलर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। कार्यालय प्रतिदिन प्रातः 8. 30 से 9.30 बजे तक खुला रहेगा। जहां से आने वाले समय में आप छत्रपति नगर में निवासरत दिगंबर जैन धर्मावलंबियों का ड्रेस एवं मोबाइल नंबर सहित सूची, मंदिर का इतिहास, प्रारंभ से लेकर अभी तक मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं ट्रस्टियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा समय-समय पर आप लोगों के द्वारा घोषित (बोली गई दान राशि), मंदिर का लागा आदि की राशि को जमा करने की सुविधा के साथ जिनके नाम राशि (बोली की अथवा लागे की) बकाया है उसकी जानकारी भी आप प्राप्त कर सकेंगे।

ट्रस्ट के नवीन कार्यालय को सुदर्शनीय स्वरूप देने और सुविधा संपन्न बनाने में जिन वरिष्ठ एवं उदार हृदय समाज श्रेष्ठियों से सहयोग प्राप्त हुआ है। उनमें में प्रमुख हैं संदीप जैन (मोयरा) टीके सुभाष वैद , राजेंद्र सोगानी, ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, महामंत्री विपुल बांझल ,अजय कासलीवाल, रमेशचंद जैन एमपीईवी, कमल जैन (चौलेंजर,), श्रुत जैन केवलारी वाले, नीलेश जैन ( टैलेंट) ,मुन्नालाल जैन। शरद रावत ,ट्रस्ट कार्य अध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र जैन इन सभी श्रावक श्रेष्ठियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page