समाचार

श्री सुधा सागर यशोदय (निशुल्क) औषधालय का शुभारंभ : आम जनता को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा


श्री यशोदय तीर्थ प्रणेता मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं मंगल आशीर्वाद से महरौनी नगर के नाराहट रोड स्थित श्री यशोदय तीर्थ क्षेत्र में श्री यशोदय सुधा सागर (नि:शुल्क) औषधालय का शुभारंभ विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे। महरौनी से राजीव सिंघई की पढ़िए यह खबर…


महरौनी (ललितपुर)। श्री यशोदय तीर्थ प्रणेता मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं मंगल आशीर्वाद से महरौनी नगर के नाराहट रोड स्थित श्री यशोदय तीर्थ क्षेत्र में श्री यशोदय सुधा सागर (नि:शुल्क) औषधालय का शुभारंभ विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि यशोदय तीर्थ के अध्यक्ष प्रशांत चौधरी बंटी एवं डॉ. चक्रेश जैन टीकमगढ़ ने मुनिश्री के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्जवलित किया। मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काट कर औषधालय शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुकेश जैन, राजेश मलैया रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रशांत सिंघई बंटी ने कहा कि मुनिश्री की प्रेरणा से यह औषधालय खोला गया है।

जिसमें सभी रोगो का परामर्श एवं निःशुल्क उपचार किया जाएगा। औषधालय खुलने से आम जनता को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। सभी धार्मिक क्रियाएं पं.सोमचंद्र शास्त्री के दिशा-निर्देशन में हुई। औषधालय संचालक डॉ. विक्रम बहादुर जैन एवं डॉ. सुभांशु जैन ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अभिषेक जैन, आशीष मोदी, जोगिंदर सिरवैया, कल्लू मलैया, नारायण रजक, रिषभ बुंदेला, हरीशचंद्र परिहार, सोनू अहिरवार, ज्योति जैन एवं शैलेन्द्र नायक सहित गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page