समाचार

श्रमण संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारम्भ: मुरैना जैन मंदिर में ग्रीष्मकालीन शिविर प्रारम्भ


श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविरों का आठ दिवसीय 21 मई से 28 मई तक बड़ा जैन मंदिर मुरेना में आयोजित होने जा रहे शिविर का शुभारम्भ हुआ। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविरों का आठ दिवसीय 21 मई से 28 मई तक बड़ा जैन मंदिर मुरेना में आयोजित होने जा रहे शिविर का शुभारम्भ हुआ। शिविर के क्षेत्रीय प्रभारी पंडित नवनीत शास्त्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बच्चों को धार्मिक शिक्षा एवं संस्कारों का बीजारोपण करने के उद्देश्य से आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज की पावन प्रेरणा से श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्क्रति संस्थान सांगानेर जयपुर द्वारा आयोजित संस्कृति गौरव रजत महोत्सव के अंतर्गत 21 मई से 28 मई 2023 तक ग्वालियर एवं चम्बल सम्भाग के विभिन्न शहरों में ग्रीष्मकालीन शिविरों का आयोजन एक साथ होने जा रहा है । सभी शिविरों का सामूहिक समापन समारोह 28 मई को रात्रि आठ बजे बड़ा जैन मंदिर मुरैना में होगा।

शिविर के शुभारम्भ में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के अध्यक्ष श्री महेशचंद बंगाली (अजेडा वाले) ने ध्वजारोहण किया। चित्र अनावरण श्री वीरेन्द्र जैन बाबा एवम श्री राजकुमार बरेया, दीप प्रज्वलन श्री महेशचंद जैन (खनेता वाले) एवम श्री पंकज जैन (पंकज मेडिकल) ने किया। मां जिनवाणी की स्थापना श्री महावीर प्रसाद विमलकुमार (विमल रेडियोज) ने की।

250 बच्चे हो रहे कैम्प में शामिल 

शिक्षण शिविर में सेवाएं देने वाले विद्वानों में शामिल प्रमुख विद्वान संजय जैन शास्त्री, नीरज जैन शास्त्री, विवेक जैन शास्त्री, अभिषेक जैन शास्त्री, संकल्प जैन शास्त्री, नितिन जैन शास्त्री होंगे। शिविर के मुख्य संयोजक वीरेन्द्र कुमार जैन बाबा (नन्दपुरा वाले) मुरैना ने बताया कि शिविर में लगभग 250 बच्चे सम्मिलित हो रहे हैं । पं. जयकुमार शास्त्री मुजफ्फरनगर, डॉ. शीतलचन्द शास्त्री जयपुर, पं. अरुण शास्त्री को विशेष रूप आमंत्रित किया गया है । शिविर में ब्र.संजय भैयाजी, ब्र.ब.अनीता दीदी, मंजुला दीदी, ललिता दीदी का सान्निध्य रहेगा। शिविर प्रभारी पं.विकास शास्त्री एवं पं.सतीश शास्त्री होंगे।

श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर मुरेना में आयोजित होने जा रहे शिक्षण शिविर हेतु सह संयोजक डॉ. मनोज जैन, अजय जैन गौसपुर, शुभम जैन चिंटू को मनोनीत किया गया है। सभी शिविरों में प्रशिक्षित विद्वान , व्रह्मचारी भैयाजी एवं ब्रह्मचारिणी दीदीयां प्रशिक्षण देंगीं । सभी नगरों में एकसाथ शिविरों का आयोजन होगा । जिसमें प्रातः, दोपहर एवं शाम को ज्ञान दर्पण भाग 1 एवं 2, छहढाला, रत्नकरण्ड श्रावकाचार, तत्वार्थ सूत्र, भक्तामर स्त्रोत का अध्ययन कराया जाएगा। प्रतिदिन रात्रि को शास्त्र सभा के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page