पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर में शनिवार को श्री विद्या सुधासागर त्यागी व्रती अमृतशाला का शुभारंभ दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति के तत्वावधान में मुनि सुधासागर महाराज की प्रेरणा से श्रेष्ठीजनों ने किया। ललितपुर से अक्षय अलय की पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर में शनिवार को श्री विद्या सुधासागर त्यागी व्रती अमृतशाला का शुभारंभ दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति के तत्वावधान में मुनि सुधासागर महाराज की प्रेरणा से श्रेष्ठीजनों ने किया। समाज में त्यागी व्रतियों के लिए इस पहल की प्रेरणा के लिए समाज के श्रेष्ठीजनों ने आचार्य श्री समय सागर महाराज का आशर्वाद लेते हुए अमृतशाला में कलश की स्थापना की। दीप प्रज्वलन जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने किया। मंदिर प्रबंधक अजय जैन,मनोज जैन बबीना के साथ श्रेष्ठी अखिलेश जैन गदयाना, शिखरचंद्र जैन किसलवास, सोमचंद्र संजीव जैन लकी, ज्ञानचंद जैन, कपूरचंद लागौन ने अमृतशाला के निर्विघ्न संचालन का संकल्प लिया। अमृतशाला शुभारंभ में ब्रहमचारी मनोज भैया के संयोजन में धार्मिक कियाएं हुई। इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, राजेन्द्र जैन थनवारा, सनत खजुरिया, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, संजीव जैन, धन्यकुमार जैन, अमित सराफ, कामरेड मनोज जैन आदि मौजूद रहे।
आचार्य निर्भयसागर महाराज की रविवार को होगी अगवानी
आचार्य श्री निर्भयसागर महाराज महरौनी नगर से पदविहार करते हुए ससंघ ललितपुर में प्रवेश करेंगे। दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति के अनुसार आचार्य श्री 29 जून को प्रातःकाल ग्राम मिर्चवारा से पदविहार करते हुए गोविन्दसागर बांध सम्मुख ज्ञानोदय तीर्थ पहुंचेंगे। मध्यान्ह एक बजे ज्ञानोदय तीर्थ से दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में आचार्य संघ की अगवानी होगी। आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज के संघस्थ मुनि शिवदत्त सागर महाराज, मुनि सुदत्तसागर महाराज,मुनि गुरूदत्त सागर महाराज, मुनि भूदत्त सागर महाराज, मुनि मेधदत्त सागर महाराज, मुनि पदमदत्तसागर महाराज, मुनि वृशभदत्त सागर महारा, क्षुल्लक चन्द्रदत्तसागर महाराज, श्रीदत्त सागर महाराज पदविहार करते हुए नेहरू महाविद्यालय मार्ग से मवेशी बाजार होते हुए आजाद चौक से सावरकर चौक होते हुए पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर पहुंचेंगे। आचार्य संघ की अगुवाई को लेकर जैन समाज उत्साहित है। जिसकी व्यवस्थाओं को धार्मिक संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से संयोजित कर रहे हैं।













Add Comment