समाचार

पहले रक्तदान शिविर में 131रक्तदाताओं ने निभाई सहभागिता : श्री दिगंबर जैन बीसा नरसिंहपुरा नवयुक मंडल की ओर से लगाया गया शिविर 


श्री दिगंबर जैन बीसा नरसिंहपुरा नवयुक मंडल (बीस पंथ आमनाय) के तत्वावधान में आयोजित प्रथम रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। सभी महानुभावों की सहभागिता से 131 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। नरसिंहपुरा से पढ़िए, यह खबर…


उयपुर । श्री दिगंबर जैन बीसा नरसिंहपुरा नवयुक मंडल (बीस पंथ आमनाय) के तत्वावधान में आयोजित प्रथम रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। सभी महानुभावों की सहभागिता से 131 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। आयोजन सरल ब्लड बैंक एवं आरएनटी ब्लड बैंक की रक्त संग्रह टीम के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में अतिथि समाज के अध्यक्ष ऋषभ जसिंगोत, सचिव अनिल मेहता, महिला मंडल से मैना भोरावत, लीला कुर्डिया, धान मंडी सीआई गजवीर सिंह, भाजपा आपदा राहत विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक राजस्थान गौरव डॉ जिनेंद्र शास्त्री, खुशबू मालवीय, पंकज शर्मा मौजूद रहे। मंडल के अध्यक्ष आशीष मेहता एवं सचिव मयंक सिपरिया ने संकल्प लिया कि मंडल भविष्य में भी मानव सेवा के ऐसे पुण्य कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page